Discover millions of ebooks, audiobooks, and so much more with a free trial

Only $11.99/month after trial. Cancel anytime.

Bharat - Kavi ki Nazar Se (Kavita Sangrah) : भारत - कवि की नज़र से (कविता संग्रह)
Bharat - Kavi ki Nazar Se (Kavita Sangrah) : भारत - कवि की नज़र से (कविता संग्रह)
Bharat - Kavi ki Nazar Se (Kavita Sangrah) : भारत - कवि की नज़र से (कविता संग्रह)
Ebook280 pages34 minutes

Bharat - Kavi ki Nazar Se (Kavita Sangrah) : भारत - कवि की नज़र से (कविता संग्रह)

Rating: 0 out of 5 stars

()

Read preview

About this ebook

डॉ. विजय मित्तल का यह कविता संग्रह अपने आप में एक अनूठा प्रयास है। इसमें भारतवर्ष के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों पर ग़ज़ल या मुक्तक विधा के जरिए चित्र सहित जानकारी उपलब्ध कराई गई है जैसे भाषा, कला, संस्कृति, पर्यटक स्थल, त्यौहार, खानपान, प्रमुख व्यक्तित्व आदि। इसी प्रकार भारत के विभिन्न प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं, राष्ट्रीय दिवसों, धार्मिक नेताओं व विभिन्न क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्तियों की जानकारी ग़ज़ल अथवा मुक्तक विधा में प्रस्तुत की गई है। मुझे उम्मीद है कि पाठक इसे पढ़ कर आनंदित होंगे।
Languageहिन्दी
PublisherDiamond Books
Release dateSep 15, 2022
ISBN9789355990372
Bharat - Kavi ki Nazar Se (Kavita Sangrah) : भारत - कवि की नज़र से (कविता संग्रह)

Read more from Dr. Vijay Mittal

Related to Bharat - Kavi ki Nazar Se (Kavita Sangrah)

Related ebooks

Related categories

Reviews for Bharat - Kavi ki Nazar Se (Kavita Sangrah)

Rating: 0 out of 5 stars
0 ratings

0 ratings0 reviews

What did you think?

Tap to rate

Review must be at least 10 words

    Book preview

    Bharat - Kavi ki Nazar Se (Kavita Sangrah) - Dr. Vijay Mittal

    A1.. भारत

    इण्डिया हिंदुस्तान व इंडस नाम हुए हैं भारत में

    दिल्ली चेन्नई कोलकता मुंबई बसे हैं भारत में

    प्रेमचंद टैगोर कबीरा गालिब दिनकर बच्चन गुप्त

    तुलसी वाल्मिकी से ही संस्कार मिले हैं भारत में

    बोस तिलक टंडन कलाम आज़ाद अटल शास्त्री पटेल

    गाँधी नेहरू इंदिरा जैसे रत्न हुए हैं भारत में

    ईद दीवाली होली क्रिसमस दुर्गापूजा वैसाखी

    बिहू गुरपरब गणेश चतुर्थी मना रहे हैं भारत में

    कथकली भरतनाट्यम गरबा लावणी घूमर झूमर हो

    भंगड़ा डांडिया फाग स्वांग पर नाच उठे हैं भारत में

    आबादी अपराध अशिक्षा बेकारी रिश्वतखोरी

    मगर विकास की राह निरंतर साथ चले हैं भारत में

    A2.. अंडमान और निकोबार

    ए एंड एन की पोर्ट ब्लेयर और कैपिटल कार निकोबार

    हिंदी इंग्लिश बंगाली और तमिल से चलता है व्यापार

    चिड़िया टापू कार्बन कोव वंडूर बीच के क्या कहने

    जेल सेलुलर जाने को हरदम रहती लम्बी सी कतार

    द्वीप नार्थ बे, हेवलॉक है रोस, नील बेहद मशहूर

    राधानगर है तट सुन्दरतम जो देखे हो जाये प्यार

    रहते कुछ पाषाण काल में दुनियादारी से हैं दूर

    सेन्टिनली जनजाति जारवा का अपना ही है संसार

    द्वीप शहीद स्वराज दिया था नाम बोस ने जिसे कभी

    बेहद सुन्दर है प्रदेश ये अंडमान और निकोबार

    A3.. आंध्र प्रदेश

    कुचिपुड़ी नाच है खेल कबड्डी सिनेमा कई हज़ार यहाँ

    भारत का कोहिनूर आंध्रा बेशुमार मंदिर हैं जहाँ

    श्रीलक्ष्मी नरसिंह श्रीशैलम रामप्पा और लेपाक्षी

    तिरुपति ऐसा मंदिर दुनिया भर से आते लोग जहाँ

    विजयनगर चित्तूर अनंतपुर विजयवाड़ा कर्नूल बसे

    पोर्ट विशाखापत्तनम है नागार्जुन सागर बांध यहाँ

    चारमीनार हुसैन झील मक्का मस्जिद बोर्रा बेलम

    नदियां कृष्णा गोदावरी हैं गोलकोण्डा सा फोर्ट कहाँ

    धान कटोरा नाम आंध्रा ज्वार मूंगफली और गन्ना

    पूरे देश में है बिरयानी हैदराबादी स्वाद कहाँ

    A4.. आसाम

    कामरूप अहोम असम अब नाम हुआ इसका आसाम

    दुर्गापूजा बिहु बईसिगु आंकिया नाट्स हैं जश्न के नाम

    जोरहट गुवाहाटी दिसपुर डिब्रूगढ़ तिनसुकिया खूब

    सिलचर शिवसागर लखीमपुर हैं मशहूर ये शहर तमाम

    कलिया मोमेरा पुल अद्भुद ब्रह्मपुत्र नदियां बहती

    शंकरदेव भूपेन हजारिका इंदिरा से आसाम का नाम

    रेशम चाय और खनिज तेल है यहाँ कोयले की खाने

    धान गेहूं सरसों दालों तिलहन फसलों से होता काम

    काजीरंगा मानस पार्क हैं कामाख्या मंदिर सुन्दर

    लालनदी नीले परबत की धरती कहलाती आसाम

    A5.. अरुणाचल प्रदेश

    उगते सूरज का पर्वत अरुणाचल मन को भाता है

    पहले नेफा फिर यू टी अब इक प्रदेश कहलाता है

    स्वर्ण पगोड़ा गंगा झील है किला गोमसी पापुमपेर

    ईटानगर और तवांग देखने हर सैलानी जाता है

    सुबनसिरी सियांग दिबांग कमेंग तिरप लोहित नदियां

    देवदार द्विफल बलूत वृक्षों से गहरा नाता है

    मैकमोहन रेखा है सीमा ऑर्किड राज्य का नाम मिला

    वनस्पति के विज्ञानी का अरुणाचल दिल बहलाता है

    तिब्बती चकमा शरणार्थी हैं बर्मी बंगाली बोडों

    हिंदी असमिया भाषा इसकी ओ डी एफ में आता है

    A6.. बिहार

    नालंदा बेगूसराय मुंगेर मगध और गंगा है

    वैशाली और बोध गया है बिहार कैपिटल पटना है

    गुरुगोबिंद बुद्ध अशोक और महावीर का जन्म यहीं

    वासुपूज्य बिस्मिल्लाह ठाकुर यहीं पे जनमी सीता है

    भागलपुर का मटका सिल्क मशहूर है देश विदेशों में

    Enjoying the preview?
    Page 1 of 1