द बैंकर एण्ड द ड्रैगन
()
About this ebook
जब एक नया वायरस प्रकट होता है तो एक व्यक्ति भविष्य बदलने के लिए तैयार होता है। ऑस्ट्रेलियाई एजेंट जॉरेड पॉन्ड को एक नए चीनी जैविक हथियार, हेई बेई वायरस की अफवाहों की जाँच करने के लिए भेजा जाता है। अपने काम के दौरान, जॉरेड चीनी नागरिक अधिकारों की कार्यकर्ता और सीपीओसी की दुश्मन एलीन लू से मिलता है और प्यार में पड़ जाता है। जॉरेड और एलीन एक साथ, अधर्मी तानाशाह अध्यक्ष जिंग शी और उसके सहायक ज़ी चेंग के काले रहस्यों का पर्दाफाश करने की कोशिश करते हैं। लेकिन पियरे ब्यूमॉन्ट कौन है, और वायरस के फैलने में और विश्व बैंक के सीईओ के बीच क्या संबंध है?
Martin Lundqvist
Martin's background Martin is a Swedish male born in 1985 He has lived in Australia since 2012, and has been with his partner Elaine Hidayat since 2013. Martin's writing history Martin wrote wrote his first book, the psychological crime thriller James Locker: The Duality of Fate back in 2013. After that Martin had a break from book writing for a couple of years. In late 2016, Martin decided to take up book writing again and he finished his Science Fiction novel The Divine Dissimulation a year later. In July 2018 Martin finished his third book, The Divine Sedition. which constitutes the second book in The Divine Zetan trilogy. In 2018 Martin also wrote a short-story for children Matt's Amazing Week and a parody novella called Divine Space Gods: Abraham's Follies In January 2019 Martin finished writing Divine Space Gods II: Revolution for Dummies Martin's style Martin is a multi-genre writer who likes to mix up his works. So far he has released works in the crime, science fiction, humor and children genre, and he intend to write more genres in the future to mix up his repertoire and improve his writing.
Related to द बैंकर एण्ड द ड्रैगन
Related ebooks
कथा सागर: 25 प्रेरणा कथाएं (भाग 12) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsSweet Love Remembered (in Hindi) Rating: 1 out of 5 stars1/5अलविदा (प्रेम और परिवार) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकोतोलाज़ बिल्ले का जादुई स्कूल पहली पुस्तक: गर्मी की छुट्टियां: कोतोलाज़ बिल्ले का जादुई स्कूल Hindi, #1001 Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsअस्वीकृत: एक समकालीन वैम्पायर परिवार की हास्यपूर्ण कहानी Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsखिड़की से (रहस्य) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsऊष्मा (रक्त बंधन पुस्तक 4) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsबीस साल बाद Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsGreat Love Story Rating: 1 out of 5 stars1/5यूँ हुई शादी (प्रेम और सम्बन्ध) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकथा सागर: 25 प्रेरणा कथाएं (भाग 34) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsThe red Sari : Sonia Gandhi ki Natakiya Jivani Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsअजीब कहानियाँ Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकथा सागर: 25 प्रेरणा कथाएं (भाग 23) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsलू शुन की महान कथायें Rating: 1 out of 5 stars1/5रक्त बंधन: (रक्त बंधन श्रंखला पुस्तक 5) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsचौथाई चाँद: प्रस्तावना Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsखंडित (लघु उपन्यास) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsरहस्य और रोमांच Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsBhayanak mahal: भयानक महल Rating: 5 out of 5 stars5/5Gora - (गोरा) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकथा सागर: 25 प्रेरणा कथाएं (भाग 21) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsदिल को भाव Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकहानियाँ सबके लिए (भाग 7) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकहानियाँ सबके लिए (भाग 8) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकहानी नए भारत की: Politics, #1 Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsछोटे छोटे डर (भूतिया कहानियाँ) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsशोषित पराजित...पीड़िता से विजेता Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsRemember Me Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsलघुकथा मंजूषा 5 Rating: 0 out of 5 stars0 ratings
Related categories
Reviews for द बैंकर एण्ड द ड्रैगन
0 ratings0 reviews
Book preview
द बैंकर एण्ड द ड्रैगन - Martin Lundqvist
अध्याय 1: शहद वाला ड्रैगन, 2 मार्च 2021
'तुर्की राक्षसी शहद'
चीन की कॉलमनिस्ट पार्टी सीपीसीओ के अध्यक्ष जिंग शी ने कुतुहलता में जार का अध्ययन किया। वह अत्यधिक रूचि वाला आदमी था, और यह उतना रुचिकर नहीं था जितना उस शहद को खरीदने मे था। जिंग ने शहद को सूंघा, और उसकी सुगन्ध उसे स्वर्ग के करीब ले गई। उसने अपनी आँखें बंद की और अपने आप को दुनिया के शीर्ष पर एक पहाड़ के ऊपर तिब्बती मंदिर में निर्मल संगीत सुनते हुए देखा।
तिब्बत के साहचर्य ने जिंग को आश्चर्यचकित किया। उसने भिक्षुओं और उनके संगीत की परवाह नहीं की। इसके अलावा, उसने जिस दल का निरीक्षण किया, उसने कुछ दशक पहले तिब्बती लोगों को क्रूरता से अपने अधीन कर रखा था। क्या मै अपनी उम्र के साथ साथ नरम होता जा रहा हूँ?
जिंग ने एक पल के लिए सोचा।
जिंग ने विचार खत्म कर दिया। उसकी उम्र 67 वर्ष की ओर बढ़ रही थी, लेकिन अब भी वह ताकतवर व्यक्ति था, और कई मायनों में अपने जीवन में सर्वश्रेष्ठ। सबसे अधिक समय तक जीवित रहने वाले सम्राट कियानलांग जो 18 वीं शताब्दी में थे 87 वर्ष तक जीवित रहे। जिंग, जो चीनी चिकित्सा और आधुनिक चिकित्सा दोनों में निपुण था, उसने उस महान सम्राट को पछाड़ने की कोशिश की।
जिंग ने एक चम्मच लेकर उसमें स्वादिष्ट शहद भरकर निगल गया। यह उतना ही स्वादिष्ट था जितनी इसकी सुगन्ध, लेकिन जैसे ही उसके मुंह में स्वाद खत्म होने लगा, वह असंतुष्ट और बेचैन होने लगा। चीन में औसत सालाना आय से भी अधिक कीमत का शहद खाने से भी उस समस्या का समाधान नहीं हुआ जिसने जिंग को परेशान कर रखा था और क्रोध से भर दिया था।
जिंग ने महसूस किया कि लोगों को उसकी पूजा करनी चाहिए जैसे वे पहले के सम्राटों की किया करते थे। इसके बजाय, उसकी प्रजा उसकी पीठ पीछे बुराई करने में व्यस्त थी। इन एहसान फ़रामोश लोगों ने उसके साथ ऐसा व्यवहार करने की हिम्मत कैसे की? उन्हें उसे नेतृत्व के लिए पूजना चाहिए। कॉलमनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष के रूप में जिंग के शासनकाल मे, चीन ने दुनिया के केंद्र में अपनी सही जगह पा ली थी। फिर भी इस महीने के कॉलम का विषय उसके व्यक्तियों का अपमान था। वीचैट के मतदाताओं ने तय किया कि इस महीने का विषय होना चाहिए: 'मैं *बैल के वर्ष में अपने चरित्र को कैसे सुधारना चाहता हूँ।'
यह विषय कुछ और नहीं बल्कि उसके नेतृत्व के प्रति असंतोष था और यह लिखने के लिए एक खतरनाक कॉलम था। वह इन चरित्र दोषों को स्वीकार नहीं कर सकता था, क्योंकि वह राज्य का प्रतिनिधित्व करता था, और राज्य दोषपूर्ण था। लेकिन वह इतना अभिमानी भी नहीं हो सकता था जिससे कि लोगों से किये गये उसके वादे की अवहेलना हो। जिंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, सीसीपी, से चीन की कॉलमनिस्ट पार्टी, सीपीओसी बनाते वक्त चीनी जनता से एक बदलाव का वादा किया था।
पार्टी का नाम बदलकर जिंग पश्चिमी देशों के प्रति दिखावटी प्रेम व्यक्त कर रहा था। यह अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को सुरक्षित करने के लिए था जो उसकी महत्वाकांक्षाओ के लिए बहुत जरूरी था। उसके नेतृत्व मे कुछ भी नहीं बदला था लेकिन कम से कम उसने लोगों को मतदान करने का मौका तो दिया। यद्यपि जिंग ने चाइना डेली मे अपने मासिक कॉलम के विषय को दर्ज करने के लिए प्रचलित मतदान को सीमित कर दिया था। इस माह तक इस अतरांग बदलाव से उसे कोई खेद नही था।
जिंग ने अपना लैपटॉप बन्द किया। वह उस लेख को नही लिखेगा ; विषय उसके नीचे था। इसके बजाय उसे अपनी कुंठा दूर करने के लिए सम्भोग करना था। जिंग की नवीनतम रखैल, राष्ट्रीय चीन सौन्दर्य प्रतियोगिता की 23 वर्षीय विजेता, शोभायमान मिन ली ने उस मायने मे जिंग के जीवन को उन्नत किया था।
जिंग ने मिन ली को बुलाया, और उसने उससे कहा कि वह 30 मिनट में आ जायेगी। मिन ली को बुलाने के बाद, जिंग ने बेचैनी और प्रत्याशा का अनुभव किया। वह 67 वर्ष का था, और बहुत ही तनाव में था। उसे उचित तरीके से इसे दूर करने की आवश्यकता थी और वह कोई उग्र दुर्घटना नही चाहता था। पुरानी रखैलो के प्रति हिंसा को समेटने मे उसकी काफी ऊर्जा क्षीण हो गई थी।
जिंग ने एक चैन वाला बैग निकाला जिसमें एक पाउडर था। वह पाउडर वियाग्रा और देशी राइनो के सींग का एक मिश्रण था, और यह उस पर हमेशा काम करता था। जिंग बेहतरीन चाइनीज़ और पश्चिमी दवाओं के मिश्रण मे विश्वास करता था और उसने यह थीसिस अपने जीवन के कई पहलुओं में आज़माई थी।
30 मिनट बाद मिन ली जिंग के निवास मे आती हैं, और उसके पैरो पर घुटने टेक देती है।
मिन ली:
- आपने मुझे बुलाया स्वामीदेव।
मै आपकी कैसे सेवा कर सकती हूँ।
जिंग:
- मैने तुम्हे तुम्हारी बुद्धि के लिए काम पर नही रखा है। तो चुप रहो और किसी सार्थक काम के लिए अपने मुंह का उपयोग करो।
मिन ली हिचकिचाई। जिंग जिस तरह उस से व्यवहार करता था उससे उसे नफरत थी, लेकिन उसने सर्वोच्च नेता से बहस करने की हिम्मत नहीं की। अनिच्छा में, उसने जिंग के सामने घुटने टेक दिये और उत्कृष्ट रेशम की उसकी पैंट के बटन खोल दिये।
जिंग:
- अच्छा कुत्ता। अपने मालिक के आदेश का पालन करो।
यह कहने के बाद, जिंग ने आह भरी जैसे ही उसकी जवान रखैल ने उसे मुखमैथुन दिया। अगर यह उसके क्रोध को शान्त कर सकता था, लेकिन यह व्यर्थ था। इसे गलत तरह से करने के लिए जिंग कुतिया को मुक्का मारना चाहता था, लेकिन उसने अपने आप को सम्भाला। इसके बजाय उसने उसकी पीछे से ली और जब वह आया तो उसने राहत महसूस की। अब, वह अपना आत्म-सम्मान रखते हुए उसे दूर भेज सकता था।
जैसे ही उसने समाप्त किया, जिंग ने मिन के कपड़े उस पर फेके और कहा:
- धो लो और सुनिश्चित करो कि कल के फोटो शूट के लिए अच्छे दिखे। मैं अब कोई और गड़बड़ नही चाहता!
- बरखास्त।
मिन ली, जो अपने आँसुओ को समेटने की कोशिश कर रही थी, कपड़े पहने और जिंग का आवास छोड़ने के लिए दौड़ी।
जिंग अपने कम्प्यूटर के पास बैठ गया। उसने जाँच की कि उन्नत एआई जो चीनी जनता की निगरानी करता था उसे कोई नया दुश्मन मिला क्या। उसके पास था। जिंग ने अपने आप को कोसा। बेशक 1.4 बिलियन आबादी वाले देश में सम्प्रदायवादी होगे। प्राचीन सम्राट बुद्धिमान थे, वर्जित शहरो से अपने आप को दूर रखते थे। इस तरह उन्होने कभी भी आम नागरिको के विचारो का सामना नही किया। जिंग को पता था कि उसे नहीं देखना चाहिए, लेकिन वह अपनी मदद नहीं कर सकता था। वे दुश्मन जिनकी एआई ने पहचान की उसका ड्रग था, और वह इस खराब लत को नहीं तोड़ सकता था।
जिंग की आँखे एलीन लू की फाइल पर अटक गई। उसकी फाइल बताती थी कि वह एक 28 वर्षीय वकील और सामाजिक अधिकार कार्यकर्ता थी। हाल ही में एलीन ने पाया कि उसके दुश्मनो मे से एक मिंग शीबाओ को जुव़ान के लोगो की अदालत से बरी कर दिया था। यह अविश्वसनीय था कि उसके देश में अदालत ने उसके दुश्मनों मे से एक को बरी कर दिया था, लेकिन यह एक मुद्दा था जिससे उसे निपटना था। जिंग ने एलीन की फोटो को काफी देर तक घूरा।
एलीन की खूबसूरती ने जिंग को मोहित कर दिया, वह जानता था कि उसे उसकी जरूरत है। फिर भी जिंग का शासन निरंकुश नहीं था। जब वह राज्य के दुश्मनों के खत्म कर सकता था, वह अपनी कसम पर लोगो का अपहरण और उल्लंघन नहीं कर सकता था। उसकी पार्टी के अन्य लोग इसे कभी नहीं स्वीकारेंगे। लेकिन वो एलीन को कैसे भी कर के पाना चाहता था, और उसे मना करने पर वह पछतायेगी। क्रोध से भरकर, जिंग ने शहद के कीमती जार को उठाया और दीवार पर दे मारा, जिससे शहद पूरे कमरे में छिटक गया।
* चीनी राशियों के 12 साल के चक्र में बैल दूसरे स्थान पर है।
अध्याय 2: स्वतंत्रता के लिए एक और जीत, 5 मार्च 2021
...और काल्पनिक विचार के बारे में तरदीद के कारण, मैरी शेंग ने कोई भी कानून नही तोड़ा जब उसने एक उदास भालू को खाली शहद के जार की तरफ ताकते देखा।
एलीन लू ने अपना कथन समाप्त किया और अपना चश्मा ठीक किया। उसने फैशन दर्शाने के लिए चश्मा पहन रखा था और वह जानती थी कि उस मामले के न्यायधीश, फेंग वू, बुद्धु औरतो को पसन्द करता था। एलीन ने फेंग की ओर देखा और भोली सी शक्ल बनाई यह जानते हुए कि वह उसे अपने पीछे की जेब में रखती है।
फेंग वू ने अपना गला साफ किया और बोला।
- आपने कुछ जायज तथ्य पेश किये है, मिस लू। मै इस मामले को छोड़ने के लिए तैयार हूँ यदि मिस शेंग, उदास भालू और हमारे सर्वोच्च नेता के बीच समानता के बारे मे अध्यक्ष शी से माफी माँगती है।
कृपया तमाशा मत बनाये!
एलीन ने सोचा जैसे ही वह अपने मुवक्किल की तरफ झुकी और मैरी शेंग के कान में फुसफुसाया।
- कृपया इस मामले को खत्म करने का तर्क दे। मैने वह सब कुछ किया जिससे आपको बचा सकती।
फेंग वू:
- अपने मुवक्किल से मत फुसफुसाइये। हर कोई उस सलाह को सुनने का हकदार है जो आप अपने मुवक्किल को दे रही हैं।
एलीन:
- मुझे अपनी गुस्ताखी के लिए खेद है न्यायाधीश वू। मैंने अपने मुवक्किल को केवल आपके उदार प्रस्ताव को स्वीकार करने की सलाह दी है।
फेंग वू:
- लेकिन, अगर ऐसा है तो, हम यह कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं कि मुवक्किल को अपनी विचार हीनता पर पश्चाताप है?
मैरी शेंग ने बीच में बोला:
- न्यायाधीश वु, मै चीनी जनता को यह बताने से ज्यादा और कुछ नहीं चाहती कि मुझे कितना खेद है।
फेंग ने मैरी की तरफ दांत दिखा कर बोला:
- अच्छा। कितने भाग्य की बात है कि कार्यवाही के फिल्मांकन के लिए हमारे पास कैमरा चालक दल है।
- इन पंक्तियों को पढ़े। हम तब तक रिकॉर्ड करेंगे जब तक आप इसे सही से नहीं करती। मैं वीडियो में दिल से पछतावा देखना चाहता हूँ। मैं एक ऐसी महिला को नहीं देखना चाहता जो अपनी जान बचाने के लिए झूठ बोल रही हो। क्या आप यह कर सकती हैं?
मैरी ने सिर हिलाया, और फेंग के एक सहयोगी ने मैरी को एक नोट दिया। मैरी ने कुछ बार उस नोट को पढ़ा और वह रोने लगी। मैरी:
- मैं फिल्म के लिए तैयार हूँ।
*ताली ताली*
फेंग ने ताली बजाई और उस ने ताना मारा:
- अति उत्तम। टीम, तैयार हो जाओ। चलो एक नई श्रेष्ठ कृति बनाते हैं।
एक एवी चालक दल कमरे में प्रवेश करता है और वे वीडियो शूट के लिए तैयार करते हैं। कुछ मिनटों बाद, मैरी कबूल करने के लिए तैयार थी। मैरी ने अपने आंसुओं से भरी आंखों से कैमरे की तरफ देखा और बोली:
- मैं चीन के उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहती हूँ जिन्हें मैंने अपनी प्रतिभाहीन चित्रकारी से नाराज किया। एक सच्ची देशभक्त होने के नाते, मै अध्यक्ष शी के बारे में सोचना बंद नहीं कर सकती और इसने मेरी चित्रकारी को प्रभावित किया। खाली जार दर्शाता है कि हमारे रक्षक के द्वारा लोगों को गरीबी से उभारने से पहले चीन कितना गरीब था। मैं सच में इस बात के लिए एहसानमंद हूँ कि अदालत मेरे जैसी वृद्ध महिला के लिए कितनी रहमदिल है।
फेंग:
- कट!
- इतना भयानक अभिनय। लेकिन मैं अपने शब्दों से पीछे नहीं हट सकता। यहां से निकल जाओ तुम मनहूस गाय! बर्खास्त!
एलीन ने दृढ़ता से काम लिया और किसी भी तरह का विरोध होने से पहले मैरी को कमरे से बाहर खींच लिया। जब वे अदालत के बाहर थे मैरी एलीन पर चिल्लाई।
- तुमने मेरी विरासत नष्ट कर दी, एलीन। मुझे दृढ़ता से खड़ा होना चाहिए था और अन्यायपूर्ण सजा लेनी चाहिए थी। इसके बजाय, मैं एक बच्चे की तरह कायर दिख रही हूँ जो अदालत के इस भड़वे और जिंग शी की प्रशंसा