हौसलों के पंख
()
About this ebook
इया पुस्तक पर वेब पत्रिका -"अभिव्यक्ति-अनुभूति" की संपादक पूर्णिमा वर्मन जी के उद्गार-
कल्पना रामानी एक जीता जागता चमत्कार
कल्पना रामानी जी इंटरनेट और वेब का एक जीता जागता चमत्कार हैं। अगर इंटरनेट न होता तो हम इस चमत्कार से वंचित रह जाते। एक ऐसा चमत्कार जो देखते ही देखते एक सामान्य गृहणी को जानी-मानी रचनाकार के रूप में हम सबके प्रकट कर दे। ऐसा कहना उनके अपने श्रम को नकारना नहीं है, बेशक उनमें प्रतिभा, लगन और मेधा का बीज कहीं छुपा था जो इंटरनेट की विभिन्न धाराओं से सिंचकर पल्लवित हो गया।
अभी कल की ही बात थी कि फेसबुक पर उनसे परिचय हुआ था। भोली-भाली, सीधी-साधी महिला, कविता में रुचि रखने वाली कुछ न कुछ लिखने वाली और पूरी तरह से अनाश्वस्त कि जो लिख रही हैं वह कैसा है, लेकिन साल बीतते न बीतते वे कविता की तमाम विधाओं को पूरी आश्वस्ति से समझने लगी थीं। हमारे अभिव्यक्ति के फेसबुक समूह और नवगीत की पाठशाला में उन जैसा मेधावी कोई सदस्य नहीं। जिस तेजी से उन्होंने छंद और लय को समझा, आत्मसात किया और कविताओं में रचा, वह आश्चर्य चकित कर देने वाला था। गीत, दोहे, कुंडलिया और फिर गजल वे हर विधा की बारीकियों में निष्णात होती चली गईं।
आज वे अभिव्यक्ति एवं अनुभूति के संपादक मंडल का हिस्सा हैं और उनके हौसलों की उड़ान देश विदेश में पहुँच जाने वाली है। उनके शिल्प और संवेदना पर बहुत कहने की आवश्यकता नहीं क्यों कि वह आपके हाथों में है। रचना का जादू मन मोहे तो फिर कहने को कुछ बचता नहीं। उनका सान्निध्य अपने आप में एक उपहार है। उनकी रचनाओं के द्वारा यह उपहार सभी पाठकों तक पहुँचे। यह जादू बना रहे और नये नये चमत्कार हमें देखने को मिलें यही मंगलकामना है।
पूर्णिमा वर्मन
संपादक अभिव्यक्ति / अनुभूति
कल्पना रामानी
६ जून १९५१ को उज्जैन में जन्म। कंप्यूटर से जुड़ने के बाद रचनात्मक सक्रियता। कहानियाँ, लघुकथाओं के अलावा गीत, गजल आदि छंद विधाओं में रुचि.लेखन की शुरुवात -सितम्बर २०११ सेरचनाएँ अनेक स्तरीय मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं के साथ ही अंतर्जाल पर लगातार प्रकाशित होती रहती हैं।*प्रकाशित कृतियाँ-१)नवगीत संग्रह- “हौसलों के पंख”(२०१३-अंजुमन प्रकाशन)३)गीत-नवगीत- संग्रह-“खेतों ने ख़त लिखा”(२०१६-अयन प्रकाशन)४)ग़ज़ल संग्रह- संग्रह मैं ‘ग़ज़ल कहती रहूँगी’(२०१६ अयन प्रकाशन)*पुरस्कार व सम्मान-पूर्णिमा वर्मन(संपादक वेब पत्रिका-“अभिव्यक्ति-अनुभूति”)द्वारा मेरे प्रथम नवगीत संग्रह पर नवांकुर पुरस्कार से सम्मानित-कहानी प्रधान पत्रिका कथाबिम्ब में प्रकाशित कहानी 'कसाईखाना' कमलेश्वर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित- कहानी 'अपने-अपने हिस्से की धूप" प्रतिलिपि कहानी प्रतियोगिता में प्रथम व लघुकथा "दासता के दाग" के लिए लघुकथा प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित*सम्प्रतिवर्तमान में वेब पर प्रकाशित होने वाली पत्रिका- अभिव्यक्ति-अनुभूति(संपादक/पूर्णिमा वर्मन) के सह-संपादक पद पर कार्यरत।
Read more from कल्पना रामानी
नित्य प्रार्थना कीजिये Rating: 4 out of 5 stars4/5बेटियाँ होंगी न जब Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsहुई हिक सिन्धी बोली Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsपरिणय के बाद Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsबाँस की कुर्सी (गीत-नवगीत संग्रह) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsप्रलय से परिणय तक Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकिताबें कहती हैं Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsमूल जगत का- बेटियाँ Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsपीली साड़ी Rating: 0 out of 5 stars0 ratings
Related to हौसलों के पंख
Related ebooks
मन Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsचला चल जीवन Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsAdhron me Thahre Ansune Alfaaz Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsमेरी पहचान (काव्य-लेख संग्रह) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsनील नभ के छोर Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsइंद्रधनुष: चोका संग्रह Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsतरुणाई के तीर (गीत-संग्रह) Rating: 5 out of 5 stars5/5मूल जगत का- बेटियाँ Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकाव्यादर्श (काव्य संग्रह) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsDishayein Gaa Uthi Hein Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsहुई हैं चाँद से बातें हमारी (ग़ज़ल संग्रह) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsगीत-गुंजन: बाल काव्य-संग्रह Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsज़िंदगी एक अहसास Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsफुहार एक हल्की सी (काव्य संग्रह) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकाव्य सरिता: प्रथम भाग Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकाव्य-सुधा: कविता संग्रह Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsहृदय की देह पर Rating: 5 out of 5 stars5/5Lafz Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsमेघ गोरे हुए साँवरे (गीत संग्रह) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsJeevan Path Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsअनुभूति के पल Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsमौन मुकुल Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकौस्तुभ Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsBanful Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsप्रत्यक्ष: Poetry, #1 Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsUnmukt Chhand Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsअनादि Rating: 5 out of 5 stars5/5स्वस्तिक Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsभावों का कारवाँ Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsआँसू छलक पड़े: काव्य पथ पर 1 Rating: 0 out of 5 stars0 ratings
Related categories
Reviews for हौसलों के पंख
0 ratings0 reviews