Discover millions of ebooks, audiobooks, and so much more with a free trial

Only $11.99/month after trial. Cancel anytime.

देवताओं की शरारत: साम्यवाद के गढ़ से पूंजीवाद के तहखानों तक
देवताओं की शरारत: साम्यवाद के गढ़ से पूंजीवाद के तहखानों तक
देवताओं की शरारत: साम्यवाद के गढ़ से पूंजीवाद के तहखानों तक
Ebook252 pages1 hour

देवताओं की शरारत: साम्यवाद के गढ़ से पूंजीवाद के तहखानों तक

Rating: 0 out of 5 stars

()

Read preview

About this ebook

यह अमरीका का हाफटाइम है!
एय यी या यी! हम एक नई विश्व व्यवस्था के बीच में हैं!
साम्राज्यों का उदय, पतन और अस्त होता रहता है। इतिहास ने इस चक्र को रोमन, ओटोमन्स और अंग्रेजों के साथ होता देखा है। वे सभी पतन को प्राप्त हो चुके हैं, और अगर हम सावधान नहीं रहे, तो अगला नंबर अमरीका का होगा।
आज के कई उद्यम कर्ज के आदी अत्यधिक वित्तीय इंजीनियरिंग मेंढक हैं जो गुनगुने सांप के तेल में फड़फड़ाते हैं। दुर्भाग्य से, कई लोग IP गिद्धों के चंगुल में फंसकर मृत्यु को प्राप्त होंगे।
अगर हम अपने तुरुप के पत्ते ठीक से नहीं खेलते हैं, तो अगला भूखा साम्राज्य - चीन का मध्य साम्राज्य - हमें खा जाएगा; 2008 की आर्थिक सुनामी के बाद से, "बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव" (BRI) से लेकर अपने "डिजिटल सिल्क रोड" (DSR) के माध्यम से, अमेरिका और सौ से अधिक अन्य देशों से वसूली के लिए अपने गुर्गे भेज देगा।
"मेक एंटरप्राइज ग्रेट अगेन" पूंजीवाद की नींव में खुदाई करता है और "बिल्ड बेक बेहतर" के सिद्धांत पर काम करने के लिए रूजवेल्ट-युग के आदर्शों, विजय यात्राओं, और उस समय के जुनून को आंदोलित करता है - और आने वाली चौथी रिक से बचाने के लिए काम करता है।
हाँ! यह अमरीका का हाफटाइम है

Languageहिन्दी
PublisherTiger Rider
Release dateMay 31, 2022
ISBN9781958260456

Related to देवताओं की शरारत

Related ebooks

Reviews for देवताओं की शरारत

Rating: 0 out of 5 stars
0 ratings

0 ratings0 reviews

What did you think?

Tap to rate

Review must be at least 10 words

    Book preview

    देवताओं की शरारत - Tiger Rider

    इस पुस्तक का नाम 1980 की कॉमेडी फिल्म द गॉड्स मस्ट बी क्रेजी से प्रेरित हो कर रखा गया है। उस फिल्म मे कोका कोला की एक खाली बोतल को हवाई जहाज़ से फेंका जाता है जो अफ्रीका के आदिवासियों के एक गांव में गिरती है। गांव वालो को लगता है कि बोतल देवताओं की ओर से एक भेंट है, और उस के लिए उनमें लड़ाई छिड़ जाती है। इससे तंग आकर आदिवासी नेता उस बोतल को देवताओं को लौटाने के लिए दुनिया के आखिरी छोर तक की तीर्थ यात्रा करता है। मेरे पास भी कोक की बोतल का एक रूपक है जिससे मैं एक नए साम्राज्य की शुरुआत देख पा रहा हूँ। इससे पहले कि बहुत देर हो जाएं, यह पुस्तक पूंजीवाद और उद्यम (एंटरप्राइज) के वर्तमान साम्राज्य को बहाल करने के लिए एक इच्छापत्र है।

    Copyright © 2025 EPM Mavericks

    All rights reserved.

    रूज़वेल्ट्स की व्यवस्था को वापस लाने के लिए एक प्रार्थना

    और वे यरूशलेम आए। और उसने मन्‍दिर में प्रवेश किया, और उन लोगों को बाहर निकालने लगा जो वहां कुछ बेच रहे थे और मंदिर के अंदर सामान ले कर आये थे, और उसने पैसे लेनदेन करने वालों की मेज़ें पलट दी और कबूतर बेचनेवालों की बैठकें उलट दी। और वह किसी को भी मंदिर में कुछ लाने-ले जाने नहीं दे रहा था। और वह उन्हें उपदेश दे रहा था, कि क्या यह नहीं लिखा है, कि ‘मेरा घर सभी जातियों के लिए एक प्रार्थना का स्थल कहलाएगा’? परन्तु तुमने इसे लुटेरों का अड्डा बना दिया है। और वहां के मुख्य पंडो और शास्त्रियों ने जब यह सुना, तो वे उसे ख़त्म करने का तरीका ढूंढने लगे, क्योंकि वे उससे डरते थे, क्योंकि सारी भीड़ मंत्रमुग्ध हो कर उसके उपदेश सुन रही थी। (Mark 11:15-18, ESV)

    यह एक जीती जागती हस्तलिपि है और आपके सकारात्मक योगदानसे यह विकसित होती रहेगी। संपर्क करें:

    @ www.EPM-Mavericks.com or www.Tiger-Rider.com)

    इस पुस्तक से होने वाली आमदनी को मदर टेरेसा मिशन (मिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटी) या ऐसी अन्य संस्थाओं को दान कर दिया जायेगा

    जब तक घर में सुरक्षा नहीं होती है, दुनिया में स्थायी शांति नहीं हो सकती।

    फ्रैंकलिन डेलानो रूजवेल्ट

    जिस समय मैं यह लिख रहा था उस समय दंगे भड़क रहे थे; शिकागो के बीचो बीच स्थित मेरे घर के ठीक सामने गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है। मैं यहां शिकागो सिटी काउंसिल के एक रिकॉर्डेड कॉल का हवाला दे रहा हूँ - यह एक 'वर्चुअल वॉर ज़ोन' है जहाँ 'एके-47 से लैस एक गिरोह के सदस्य अश्वेत लोगों को गोली मारने की धमकी दे रहे थे। वे पुलिस पर गोली चला रहे हैं।

    इस बीच, मेयर के कार्यालय में, नगर परिषद के सदस्य उस रणनीति पर चर्चा कर रहे थे जिसका उद्देश्य इस समस्या को हल करना था। ये बहस कुछ इस तरह की गाली गलोच और चीखने चिल्लाने में बदल गई जो चि-राक¹ बनाना रिपब्लिक² की याद दिलाती है। मैं सोच रहा हूँ कि अगर मेरे सौ साल से खड़े घर को भी बोर्डिंग अप³ (सुरक्षा कवच) करना पड़ रहा है तो भविष्य में क्या होने वाला है! यहां तक की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और सुरक्षित इमारत (ब्रिटानिका का आख़िरी मुख्यालय), जहां एक निजी सेना तैनात है, भी खतरे में लग रही है।

    मैंने अपने आप से एक शपथ ली है कि मैं न सिर्फ अपने प्रिय संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए बल्कि सारी मानवता के लिए प्रचार और रक्षा करूँगा। यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं चेतावनी दे कर सुरक्षा प्रदान करने वाले एक इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में सभी को शिक्षित करुँ जिससे हम साथ मिल कर आने वाले खतरों से बच सकें।

    विषय तालिका

    इस पुस्तक की संरचना

    मिडल किंगडम का अरुणोदय

    उद्यम की वर्तमान दशा

    द गॉड्स मस्ट बी क्रेज़ी

    नई विश्व व्यवस्था

    व्यापार की नई व्यवस्था

    थोड़ा हट कर सोचो

    अमेरिकी पूंजीवादी साम्राज्य किसने खड़ा किया था?

    रूज़वेल्ट की व्यवस्था को वापस लाने का एक प्रस्ताव

    उपसंहार

    लेखक के विषय में

    मेरी पुस्तक की समीक्षा करने का विनम्र अनुरोध

    आभार

    Landmarks

    Cover

    इस पुस्तक की संरचना

    ‘मिडल किंगडम’ आ गया है

    ‘मिडल किंगडम’ का अरुणोदय

    हमारा साम्राज्य खतरे में है और इसके साथ-साथ इसके उद्यमों की छत्र-छाया में पनप रहे लोगो का अस्तित्व भी खतरे में है। यदि हम अपने पत्ते ठीक से नहीं चलते हैं, तो उभरता हुआ आक्रामक साम्राज्य (मिडल किंगडम⁴) जल्द ही अमेरिका और सौ से अधिक दूसरे देशों से वसूली करने के लिए अपने गुर्गे भेज देगा जिसने 2008 की आर्थिक सुनामी के बाद से अपनी फाइनेंशियल कॉलोनी खडी कर ली है।

    द गॉड्स मस्ट बी क्रेज़ी

    इस पुस्तक के शुरुआती भाग में मैं पूर्व में साम्यवाद के गढ़ से लेकर पश्चिम में पूंजीवाद के तहखानों तक वास्तविकता के टेढ़े-मेढ़े क्षेत्रों से होता हुआ अपनी बाघ-सवारी के बारे में बताता हूं। यह हर्नांडो डी सोटो की पुस्तक, ‘द मिस्ट्री ऑफ कैपिटल: व्हाई कैपिटलिज्म ट्रीम्फ्स इन द वेस्ट एंड फेल्स एवरीवेयर एल्स’ के संदर्भ में चित्रित किया गया है।

    रूजवेल्ट्स की नीतियों को वापस लाने का प्रस्ताव

    इस पुस्तक के दूसरे खंड में, मैंने एम्पायर टू एंटरप्राइज के नज़रिये से द न्यू नॉर्मल का सहारा ले कर यह समझाया है कि हम आने वाली चौथी रीच⁵ से कैसे बच सकते हैं। किसी भी उद्यम का अस्तित्व उसको छत्रछाया देने वाले गॉडफादर साम्राज्य के उभरने और गिरने के साथ जुड़ा हुआ है - जैसा कि हमने पिछली पांच शताब्दियों में डच⁶ और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनियों⁷ जैसे सबसे बड़े उद्यमियों के साथ होते हुए देखा है।

    ‍मै पूंजीवाद की नींव की कब्र खोदकर और रूजवेल्ट्स के न्यू डील⁸ को वापस लाने के लिए अपनी योजना का प्रस्ताव रखता हूँ ताकि हम चौथी रीच से बच सकें। मेरा ऐसा मानना है कि कई उद्यम सिर्फ फाइनेंसियल इंजीनियरिंग करने वाले मेंढकों का समूह हैं, जो कर्ज में डूबकर गुनगुने सांप के तेल में तैर रहे है⁹

    जब ज्वार थम जाएगा तब चीन जैसे बौद्धिक संपदा (IP) चुराने वाले गिद्धों के हाथों इनमें से कई उद्यमों की अपने दुर्भाग्य से भेंट होगी, जैसा की नीचे चार्ट में दिखाया गया है:

    मिडल किंगडम का अरुणोदय

    चीन, जो मध्य साम्राज्य (मिडल किंगडम) है, बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि कब हम हमारे घिसे-पिटे तुरुप के पत्ते फेंकने में थोड़ी गलती करें और वो कीमत वसूलने के लिए अमेरिका और सौ से ज्यादा दूसरे देशों¹⁰ में अपने गुर्गे भेज दे। चीनी सरकारी तंत्र के सहयोग से चीनी एंटरप्राइज एक तरह से दुनिया को गुलाम बनाने में जुटे हुए है। उन्होंने अपनी कूटनीति के तहत इन देशों को कम से कम 10 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज दे कर (डेब्ट ट्रैप डिप्लोमेसी¹¹) में फंसा लिया है और अब वो इन्हे आर्थिक तौर पर जकड़ रहे है। बेल्ट एंड सिल्क रोड इनिशिएटिव¹² की नई जमात और अन्य हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर मेगाप्रोजेक्ट्स चीन की 22वीं सदी के ट्रोजन

    Enjoying the preview?
    Page 1 of 1