Samay Ke Us Paar
()
About this ebook
राजमंगल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित कल्पना कुलश्रेष्ठ की पुस्तक 'समय के उस पार' को ऐसी अनोखी काल-सुरंग कहा जा सकता है जो आपको भविष्य में पहुँचा देती है। यह पाठक को वर्तमान की जानी-पहचानी वास्तविकता से परे एक रहस्यमयी, रोमांचक और अलौकिक दुनिया में ले जाती है। ये अलग ढंग की बेहद सशक्त व संवेदनशील कहानियाँ आने वाले समय की सच्चाई का चित्रण करती हैं। रोचक व प्रवाहमयी कथावस्तु पाठक को आनंद की अनुभूति से भर देती है। मन को छूने वाली इन कहानियों को एक बार शुरू करने पर आप इसे पढ़ने को उत्सुक हो उठेंगे।
---
कल्पना कुलश्रेष्ठ, हिन्दी भाषा में प्रथम महिला विज्ञान कथा लेखिका। 11 मई 1966 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में जन्म। देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में विज्ञान कथाएँ व आलेख प्रकाशित। विज्ञान कथा संग्रह 'उस सदी की बात' किताबघर प्रकाशन से, 'पेड़ चोरों का रहस्य ' नैशनल बुक ट्रस्ट द्वारा, वाई टू के 2021 किंडल पर तथा मराठी पुस्तक 'ई.स. 2595 ' पुणे के मेहता प्रकाशन द्वारा प्रकाशित। सस्ता साहित्य मंडल द्वारा 'भविष्य की सैर ' कथा संग्रह का शीघ्र प्रकाशन। शोध आलेख 'बाल विज्ञान कथा के आवश्यक तत्व' भारत के प्रतिष्ठित साइंटिफिक टैम्पर जर्नल में 2020 में प्रकाशित। कई बाल विज्ञान कथाएँ पाठ्यपुस्तकों में सम्मिलित। अनेक विज्ञान कथाएँ बांग्ला , गुजराती, उर्दू व मराठी में अनूदित व पुरस्कृत। बिहार बाल भवन किलकारी के बच्चों को कोविड 19 के दौरान विज्ञान कथा लेखन का ऑनलाइन प्रशिक्षण। विज्ञान कथाश्री, सी.वी.रमन तकनीकी लेखन सम्मान व उ.प्र. हिन्दी संस्थान द्वारा जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान से सम्मानित, कोविड जागरूकता हेतु कंटेंट राइटिंग के लिए NCSTC द्वारा प्रशस्ति पत्र। इंटरनेट पत्रिका 'विज्ञान कथा' का जनवरी-मार्च 2017 अंक कल्पना कुलश्रेष्ठ पर केन्द्रित विशेषांक के रूप में प्रकाशित। वर्तमान में अध्यापन व लेखन।
Related to Samay Ke Us Paar
Related ebooks
Samay Ke Us Paar Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsMaster O Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsAane Wale Kal Ki Kahaniyan Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsलोकतंत्र और रेलगाड़ी Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsAbhivyakti (अभिव्यक्ति) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsभीम-गाथा (महाकाव्य) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsचिंगारियाँ Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsCovid : Media Ka Bhramjaal Aur Shaitani Taakton Ka Shatranj (कोविड : मीडिया का भ्रमजाल और शैतानी ताकतों का शतरंज) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsDadinkowa Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsNostradamus Ki Achook Bhavishyavaniyaan - (नास्त्रेदमस की अचूक भविष्यवाणियां) Rating: 4 out of 5 stars4/5भगीरथ Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsLahoo Bote Maanav Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsघुटन - एक सत्य कथा Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsMaut Ki Siskiyan: Zoë Delante Thriller (Hindi), #1 Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsनए राष्ट्र की पटकथा Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsBHOOT PRET GHATNAYE Rating: 4 out of 5 stars4/5हुआ सो न्याय Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsPremchand Ki 41 Lokpriya Kahaniyan - (प्रेमचंद की 41 लोकप्रिय कहानियाँ) Rating: 5 out of 5 stars5/551 Shreshtha Vyangya Rachnayen : Chuppi Ki Chaturai (51 श्रेष्ठ व्यंग्य रचनाएँ : चुप्पी की चतुराई) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsVishwa Prasiddh Unsuljhe Rahasya: World famous mysteries that defy logic & science, in Hindi Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsबचपन से पचपन तक Rating: 0 out of 5 stars0 ratings21 Shreshth Naariman ki Kahaniyan : Uttar Pradesh (21 श्रेष्ठ नारीमन की कहानियां : उत्तर प्रदेश) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकृतांश Rating: 5 out of 5 stars5/5Mustri Begum Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsKaun Hai Woh? Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsलाश की वापसी Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsप्रकृति रहे निज प्रकृति में Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsटेम्स की सरगम Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsक्वांटम उलझाव और मानसिक समकालिकता Rating: 0 out of 5 stars0 ratings
Reviews for Samay Ke Us Paar
0 ratings0 reviews