सफल जीवन का रहस्य: जो आपका जीवन बदल दे- Secrets of Successful Life
()
About this ebook
मनुष्य का जीवन अनमोल है। आपको इतनी खूबसूरत जिंदगी मिली है, इसमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर समाज में इतिहास लिखने का आपको सुनहरा मौका मिला है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु इस पुस्तक का उपयोग कर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। "सफल जीवन का रहस्य" एक ऐसी पुस्तक है जिसको अपने जीवन में आत्मसात कर आप अपना जीवन धन्य बना सकते हैं।
इस पुस्तक के द्वारा आपके आत्मविकास, सामाजिक ज्ञान, सांसारिक ज्ञान, एवं जीवन जीने की कला का विकास होगा।
ध्यान रहे "जिंदगी मिलेगी न दोबारा" आपकी उम्र की सीमा तय है। आप अपने जीवन में जो भी पाना चाहते हो, बिना डरे उसकी प्राप्ति के लिए आज से ही लग जाओ।
समय रेत की तरह मुट्ठी से छूटता चला जाता है। एक महत्वपूर्ण बात, दुनिया क्या कहेगी, दुनिया मेरे विषय में क्या सोचेगी, यह सोचना बंद कीजिये। आप अपने लक्ष्य पर अर्जुन की तरह केंद्रित हो जाइये। दुनिया का काम है सोचना और बोलना, उसको बोलने दीजिये। आज जो आपकी आलोचना कर रहे हैं, सफलता के बाद वही आपके स्वागत में गुलदस्ता लिए खड़े मिलेंगे।
Related to सफल जीवन का रहस्य
Related ebooks
Vyaktitva Vikas Ek Prayas Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsHINDI EDITION OF POSITIVE THINKING POWER OF OPTIMISM: Empowerment Series Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsशिवम् वाणी Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsPRACTICAL HYPNOTISM (Hindi) Rating: 4 out of 5 stars4/5Ashutosh Maharaj: Mahayogi ka Maharasya (Hindi): Mahayogi ka Maharasya Rating: 4 out of 5 stars4/5कुंडलिनी और क्रिया योग (भाग-1) - 2020 Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsAatma Sutra - Aatma Ka Anavaran Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsVYAVHAR KUSHALTA Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsBeti Ki Sacchhi Saheli Maa: Psychological guidance and physical support a daughter gets from her mother Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsनिर्णय लेने की शक्ति Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsJeevan Me Safal Hone Ke Upaye: Short cuts to succeed in life Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsNirasha Chhodo Sukh Se Jiyo: Stop worrying, start living Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsPujniye Prabho Hamare - (पूजनीय प्रभो हमारे...) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकुंडलिनी और क्रिया योग (भाग-2) -2020 Rating: 2 out of 5 stars2/5काबिल बनो - सफलता झकमारकर पीछे आयेगी Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsमन का वैक्सीन: Motivational, #1 Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकुंडलिनी और क्रिया योग-2020 Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsYog Aur Bhojan Dwara Rogo Ka Ilaj: Prevent or manage diseases with foods & Yogic postures Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsSafalta Ke Sutra (सफलता के सूत्र) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsSanskrit Vangmay Mein Manav Vyaktitva Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsSafalta Ke Liye Sangarsh: A Practical Handbook for Success Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsगुलदस्ता Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsSex Ke 111 Sawal: Questions you are afraid to ask anybody Rating: 1 out of 5 stars1/5सिद्धि सलाखों के पीछे की Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsWhat to Expect When you are Expecting Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsRidh Ka Dard : Samasyae Evam Yogik Upchar: Yogic cure for pain in Spine & Backbone Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsBACHHON KI PRATIBHA KAISE UBHAREIN (Hindi) Rating: 5 out of 5 stars5/5Umr Bhar Kya-Kya Sambhavanayein Ho Skate Hai Zindgi Mein Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsMy prison journey : an Incredible Achievements Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsKamyabi Aapki : कामयाबी आपकी Rating: 0 out of 5 stars0 ratings
Reviews for सफल जीवन का रहस्य
0 ratings0 reviews
Book preview
सफल जीवन का रहस्य - Dr. Deepak Kumar
Published by:
Sahityapedia Publishing
Noida, India – 201301
www.sahityapedia.com
Contact - +91-9618066119, publish@sahityapedia.com
Title: Safal Jeevan Ka Rahasya
Subtitle- Jo Aapka Jeevan Badal De- Secrets of Successful Life
Author: Dr. Deepak Kumar
Copyright © 2022 Dr. Deepak Kumar
All Rights Reserved
First Edition – 2022
Format - Ebook
ISBN - 978-93-91470-59-3
This book is published in its present form after taking consent from the author & all reasonable efforts have been made to ensure that the content in this book is error-free. No part of this book may be reproduced, stored in or introduced into a retrieval system, or transmitted, in any form, or by any means (electrical, mechanical, photocopying, recording or otherwise) without the prior written permission of the author.
The publisher of this book is not responsible and liable for its content including but not limited to the statements, information, views, opinions, representations, descriptions, examples and references. The Content of this book, in no way, represents the opinion or views of the Publisher. The Publisher do not endorse the content of this book or guarantee the completeness and accuracy of the content of this book and do not make any representations or warranties of any kind. The Publisher do not assume and hereby disclaim any liability to any party for any loss, damage, or disruption caused by errors or omissions in this book, whether such errors or omissions result from negligence, accident, or any other cause.
प्रेरणा
'सफल जीवन का रहस्य' नामक इस पुस्तक लिखने के लिए डॉ. दीपक कुमार को उनकी धर्मपत्नी खुशबू कुमारी ने प्रेरित किया।
डॉ. दीपक कुमार अपने सामाजिक और राजनैतिक जीवन में लगातार आगे की तरफ बढ़ रहे हैं। अपने हॉस्पिटल के द्वारा लोगों की सेवा कर रहे हैं। इनको लिखने-पढ़ने में बहुत अधिक रुचि है। इनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होने के साथ-साथ लोगों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। यह बहुत अच्छे मोटिवेटर के साथ-साथ उच्च कोटि के वक्ता भी हैं। इन सारी क्षमताओं को इनकी धर्मपत्नी ने परख लिया और अपने पतिदेव से समाज हित में लोगो के लिये पुस्तक लिखने का आग्रह किया। डॉ. दीपक कुमार ने अपने पत्नी के आग्रह को स्वीकार किया और 'सफल जीवन का रहस्य' नामक पुस्तक लिखना प्रारंभ किया। डॉ. दीपक कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी भी उच्च शिक्षित हैं। उन्होंने 'बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय' से स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) की पढ़ाई की है। डॉ. दीपक कुमार को पुस्तक लिखने में अपनी माता श्रीमती प्रभावती देवी एवं पिता श्री रविंद्र कुमार कुशवाहा की ओर से बहुत प्रोत्साहन मिला। इस पुस्तक को लिखने में उनके परिजनों और अस्पताल के सदस्यों द्वारा सकारात्मक माहौल प्रदान किया गया। डॉ. दीपक कुमार सबके सहयोग के लिए दिल से आभारी हैं ।
––––––––
लेखक का परिचय
डॉ. दीपक कुमार का जन्म भारत के बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया प्रखंड स्थित खिजिरपुरा ग्राम में हुआ। डॉ. दीपक कुमार की प्रारम्भिक पढ़ाई केसरिया प्रखंड के अंतर्गत डी० पी० उच्च विद्यालय हुसैनी से हुई। आपने डी0पी0 उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।
डॉ. दीपक कुमार ने पूर्वी चम्पारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित लक्ष्मी नारायण दुबे महाविद्यालय से आई. एस.सी. की पढ़ाई बायोलोजी विषय से पूर्ण की। आई.एस.सी. में भी आपने प्रथम क्षेणी प्राप्त की।
आप बी. एस. सी. की पढ़ाई 'मुंसी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी' से कर रहे थे परंतु बी.ए.एम.एस. की पढ़ाई करने हेतु बी.एस.सी. की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी।
डॉ. दीपक कुमार ने बी.ए.एम.एस. की पढ़ाई 'बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय' द्वारा संचालित 'रविंद्र नाथ मुखर्जी आयुर्वेद कॉलेज एवं हॉस्पिटल, मोतिहारी' से की। आपने बी. ए. एम. एस. की पढ़ाई भी प्रथम क्षेणी में उत्तीर्ण की।
डॉ. दीपक कुमार बचपन से ही काफी कुशाग्र, सकारात्मक, मिलनसार, नेतृत्वकर्ता, सामाजिक, होनहार, प्रतिभाशाली, ईमानदार, नैतिकवान, ओजस्वी, तेजस्वी आदि गुणों से परिपूर्ण थे।
आपने वर्ष 2011 में मोतिहारी में 'अमन हॉस्पिटल' की स्थापना की, जिसका सफल संचालन अनवरत जारी है। इस हॉस्पिटल के द्वारा यह समाज में मदद का कार्य किया करते हैं।
डॉ. दीपक कुमार ने वर्ष 2015 में बिहार सरकार के अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर नौकरी करना प्रारम्भ किया, परंतु सामाजिक एवं राजनैतिक दायित्व को देखते हुए दिसम्बर 2019 में चिकित्सा पदाधिकारी के पद से त्यागपत्र दे दिया। इस प्रकार लगभग चार वर्ष छ: माह सरकारी सेवा की।
डॉ. दीपक कुमार आज भी अपने अस्पताल के द्वारा लोगों की सेवा कर रहे हैं और राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
डॉ. दीपक कुमार हजारों-लाखों लोगों के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। यह सभी वर्गों के लोगों के बीच एक समान रुप से स्वीकार्य एवं लोकप्रिय व्यक्ति बन चुके हैं।
डॉ. दीपक कुमार सामाजिक एवं राजनैतिक हित में चिंतन-मंथन भी करते हैं। कुल मिलाकर कुशल चिकित्सक, कुशल समाजसेवी, कुशल राजनेता, उच्च कोटि के वक्ता, लेखक और विचारक हैं। इनके गुणों से समाज को लाभ मिलता है, और इनका व्यक्तित्व प्रेरणादायक है।
शुभकामना एवं आशीर्वचन
डॉ. दीपक कुमार जी काफी योग्य, सुलझे हुए, ईमानदार, दूरदर्शी, होनहार एवं समाज के लिए समर्पित व्यक्ति हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से इनके गुणों से भली-भांति परिचित हूँ। ये राजनैतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं और चिंतन-मंथन करते रहते है। इनकी लेखनी एवं वाणी में तेज है। इनके द्वारा लिखित पुस्तक सफल जीवन का रहस्य
बहुत अच्छी है। इस पुस्तक को पढ़ कर यदि अपने जीवन में आत्मसात किया जाए, तो समाज में ऊर्जा का संचार होगा।
इतनी अच्छी पुस्तक लिखने के लिए मैं डॉ. दीपक कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। ये ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और समाज के कल्याण में अपना योगदान सुनिश्चित करते रहें। मैं इनके उज्ज्वल भविष्य के लिये हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।
उपेंद्र कुशवाहा
पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार
सदस्य, बिहार विधान परिषद
शुभकामना एवं आशीर्वचन
डॉ. दीपक कुमार द्वारा लिखित पुस्तक सफ़ल जीवन का रहस्य
युवाओं के लिए self motivation का कार्य करेगी। उनके द्वारा लिखित यह पुस्तक एक अच्छा प्रयास है। उनकी साहित्य रचना के लिए मैं शुभकामनाओं के साथ उन्हें धन्यवाद देता हूं।
शीर्षत कपिल अशोक
I.A.S. (आई0 ए0 एस0)
जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, बिहार
शुभकामना एवं आशीर्वचन
डॉ. दीपक कुमार जी मेरे शिष्य हैं, इनकी प्रतिभा से मैं बचपन से ही वाकिफ़ हूँ। डॉ. दीपक कुमार को मैंने प्रथम से दसवीं कक्षा तक पढ़ाया है। ये बचपन से ही कुशाग्र, तेज, होनहार और आज्ञाकारी छात्र रहे हैं, हालांकि बचपन में नटखट भी बहुत थे। इनका खेलों से प्रेम रहा है। पढ़ाई छोड़कर भी क्रिकेट खेलने से नहीं चूकते थे, परंतु कुशाग्र बुद्धि होने के कारण सारी भरपाई आसानी से कर लेते थे।
पढ़ाई के दौरान हम देखते थे कि अन्य बच्चों से अलग इनमें सामाजिकता, ईमानदारी, नैतिकता, विनम्रता, धैर्य, संयम आदि के गुण कूट-कूट कर भरे थे, जो इन्हें सबसे अलग करते थे। मैट्रिक की पढ़ाई के बाद मोतिहारी शहर में आगे की पढ़ाई करने के लिए चले जाने के बाद इनसे मिलना जुलना थोड़ा कम हुआ, परंतु जब भी ये गाँव आते हैं, तो हमसे जरूर मिलते हैं। धीरे-धीरे इनकी शोहरत और नाम बढ़ता गया। ये चिकित्सा, सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में मजबूती से अपनी पहचान बना रहे हैं। इनके द्वारा लिखित पुस्तक सफल जीवन का रहस्य
मैंने पढ़ी है।
मुझे बहुत ही गर्व हो रहा है कि मेरे पढ़ाये हुए छात्र ने आज इतनी शानदार पुस्तक का लेखन किया है। इस पुस्तक को पढ़ कर इंसान अपने लक्ष्य को अपने अनुरूप सिद्ध कर देगा।
आज मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। डॉ. दीपक कुमार अपने खिजिरपुरा गाँव सहित पूर्वी चम्पारण जिला, समस्त बिहार और देश का नाम रोशन करेंगे। धन्य है इनके माता-पिता जिन्होंने ऐसे होनहार पुत्र को जन्म दिया।
मैं डॉ. दीपक कुमार को अपने हृदय की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इनका जीवन समाज