किंवदंतियाँ और दंतकथाएँ: एराना की गाथाएँ
By A L Butcher
()
About this ebook
ऐसी दुनिया में जहाँ जादू गैरकानूनी है और वामनों को गुलाम बनाया जाता है, क्या आपमें हिम्मत है पुरानी कहानियाँ सुनने की? ये पाँच कहानियाँ जादू और असुरों के बारे में किंवदंतियाँ हैं।
झील का चंद्रमा : एक योद्धा और एक देवी के बीच के प्यार की कहानी जिसने एक भयानक श्राप को जन्म दिया।
सर्वप्रिय ट्रेना की कहानी : जब एक मानव औरत के लिए दो देवताओं के बीच युद्ध हुआ जिससे स्वर्ग भी हिल गया।
तूफ़ान का बेटा : एक एकांत-प्रिय जादूगर को तूफ़ान की संतान से प्यार हो गया लेकिन जादू अपनी कीमत तो वसूल करता ही है। यह कीमत क्या होगी?
वह नीली शीशी : जब सबक सीखा गया कि हिदायतों को ध्यान से सुनना चाहिए, वरना कहीं ऐसा न हो कि एक शर्मनाक भूल भारी पड़ जाए।
ओलियाना की कहानी : एक परी और एक बुरे आदमी की कथा, जिसमें ईर्ष्या-भरा जादू है और कर्ज़ उतारे जाने का किस्सा भी।
Related to किंवदंतियाँ और दंतकथाएँ
Related ebooks
एराना की गाथाएँ: योद्धा का श्राप: एराना की गाथाएँ (Tales of Erana) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsरक्त बंधन: (रक्त बंधन श्रंखला पुस्तक 5) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsचाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक): रक्त बंधन श्रंखला किताब 1 Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsAlankar (Hindi) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकलंकित कवच में एक नाइट Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsमार्ग के अंधेरे Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsरसातल में Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsट्वेल्फ्थ नाईट (नाटक का विस्तृत सारांश) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsनेपथ्य में विलाप Rating: 5 out of 5 stars5/5ए क्वेस्ट ऑफ हीरोज (द सॉर्सरर’ज रिंग में पुस्तक #१) Rating: 5 out of 5 stars5/5सई: उपन्यास Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsजंगल परीक्षणों की कहानियाँ Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsYatharth Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsPashan Putri : Chhatrani Heera-De (पाषाण पुत्री : छत्राणी हीरा-दे) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsRabindranath Ki Kahaniyan - Bhag 2 - (रवीन्द्रनाथ टैगोर की कहानियाँ - भाग-2) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकाव्य सरिता: द्वितीय भाग Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsAdhron me Thahre Ansune Alfaaz Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsआशा हेवेन Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsमर्डर मिस्ट्री Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsAvsar Beeta Jaye - (अवसर बीता जाए) Rating: 0 out of 5 stars0 ratings21 Shreshth Naariman Ki Kahaniyan : Jammu (21 श्रेष्ठ नारीमन की कहानियां : जम्मू) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsपॉलिटीशिया का ड्रैगन Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsरास्ते प्यार के: उपन्यास Rating: 0 out of 5 stars0 ratings21 Shreshtha Kahaniyan (21 श्रेष्ठ कहानियां) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsRamcharcha (Hindi) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsए लॉन्ग वाक टू वॉटर (साराँश) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsटावर शाही Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsNoble Shanti Puraskar Ki Vijeta Malala Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsGhar Aur Bhahar (घर और बहार) Rating: 0 out of 5 stars0 ratings
Reviews for किंवदंतियाँ और दंतकथाएँ
0 ratings0 reviews
Book preview
किंवदंतियाँ और दंतकथाएँ - A L Butcher
एराना की गाथाएँ
किंवदंतियाँ और दंतकथाएँ
प्रस्तावना
ट्रोल लोगों की गाथाएँ
झील का चंद्रमा
सर्वप्रिय ट्रैना की कहानी
जादू की कहानियाँ
तूफ़ान का बेटा
वह नीली शीशी
वामनों की कथाएँ
ओलियाना की कहानी
प्रस्तावना
एराना जादू की दुनिया है और हालाँकि जादू पर पाबंदी लगी हुई है, फिर भी जादू अपनी राह बना ही लेता है क्योंकि जादू कानून से डरता नहीं है। इस दुनिया में दमन का राज चलता है लेकिन आशा की किरणें भी परछाइयों में अपना वजूद साबित करती रहती हैं, उन्हें तलाश होती है बस एक मौके की। इस दुनिया में प्यार और मायूसी साथ-साथ चलते हैं। ये कहानियाँ इसी दुनिया की किंवदंतियाँ और गाथाएँ हैं।
एराना में वामन, ट्रोल और मानव तीनों प्रजातियाँ रहती हैं और इनमें से हर एक का अपना इतिहास, अपनी कहानियाँ और अपने हीरो हैं। कुछ और तरह के प्राणी भी हैं जो जादू और किंवदंतियों से जुड़े हैं, जो पुरानी बातों और गुप्त जगहों में पाए जाते हैं। ये देवता, यक्ष और कुछ ऐसे प्राणी हैं जो जादू से उत्पन्न होते हैं। जब इस तरह के प्राणी उन लोगों के बीच आ जाते हैं जो प्यार और युद्ध से बचकर भाग रहे होते हैं, आशा और मायूसी से पीछा छुड़ा रहे होते हैं, तब जादू और विनाश का खेल चलता है।
एराना के निवासियों के लिए महामारियाँ और युद्ध कोई नई बातें नहीं हैं। संघर्ष और बीमारियों का चोली-दामन का साथ तो है ही, लेकिन यह महामारी सिर्फ़ बीमारी से कहीं ज़्यादा भयानक थी। इसने एराना के वामनों को लगभग ख़त्म ही कर दिया था और दूसरे प्राणियों को भी किसी न किसी तरह अपने अशुभ स्पर्श का एहसास कराया था। जादू ने इसे बेहद ऊर्जा दी थी और साथ ही ज़हालत और डर इसके हथियार थे। इस दुनिया को बनाने में इसका बड़ा हाथ रहा। इस महामारी ने ही चुड़ैल-खोरों के गिरोह को ताकतवर बनाया था और इसी की वजह से योद्धाओं के हाथ में सत्ता आ गई जिससे तानाशाही का जन्म हुआ। इनमें से कुछ कहानियाँ उस ज़माने की हैं जब महामारी ने अपने हाथ नहीं पसारे थे, ऐसा ज़माना जब एराना की दुनिया नई-नवेली थी, जिसमें आशा की बहुतायत थी। लेकिन कुछ कहानियाँ ऐसे खूबसूरत समय की नहीं हैं।
ट्रोल लोगों की गाथाएँ
ट्रोल लोग एराना की पहाड़ियों में रहा करते थे, ऐसी जगहों पर जहाँ कोई और नहीं रह सकता था। वे आसमान की, चट्टानों की और उनकी दुनिया के लगातार बहते पानी की पूजा करते थे। आम तौर पर ये लोग आस्तिक होते थे क्योंकि इनमें से कई लोगों ने आकाशी देवी और उसके कई रूपों को खुद देखा हुआ था। उन्हें पता था कि देवता वास्तव में होते हैं, क्योंकि कई बार देवता हमारे बीच भी आ जाते हैं। ट्रोल लोग रूप बदल सकते हैं, उनके पास दिव्य दृष्टि होती है और वे भूत-वर्तमान-भविष्य को देख सकते हैं, लेकिन उन्हें ज़्यादातर खून-खराबे का भविष्य ही दिखाई देता है। युद्ध उनकी धरोहर ही है और मित्रता की संधियाँ उस सोने की तरह की कीमती हैं जो उनकी खदानों में पाया जाता है। जादू के निकट संपर्क में आए हुए ये लोग महामारी से अछूते नहीं हैं और चुड़ैल-खोरों के गिरोह की निगाहें भी इनपर होती ही हैं। इसीलिए ये लोग दुर्गम पहाड़ों में रहते हैं और अनुकूल समय का इंतज़ार करते रहते हैं।
झील का चंद्रमा
समूचे एराना में फैली काँटा-चोटी पर्वतमाला के विशाल शरीर से नीचे बहते कई झरने हैं। यहाँ बर्फ़ कई दिनों तक गिरती है और वसंत का मौसम आने की जल्दी नहीं दिखाता। लेकिन जब वह आता है, तब नदियाँ कमाल के साफ़ पानी को लिए तेज़ बहती हैं, उनकी आवाज़ के गीत पहाड़ों की चोटियों में गूँजते हैं। जब दुनिया नई बनी थी, तब ऐसे ही एक गीत को सुनने के लिए एक देवी यहाँ ठहर गई। पहाड़ों में कई छायादार जगहें हैं और गुफाएँ तो उससे भी ज़्यादा हैं। ऐसी ही अंधेरी जगहों में पानी आकर ठहर जाता है, ठंडे पानी के तालाब बन जाते हैं जिनमें अंधेरा अपना प्रतिबिम्ब देखता रहता है। दुनिया बनने के बाद की पहली कुछ रातों को वह देवी वहाँ आती थी और चट्टानों के बीच से पानी में दिखाई देते चंद्रमा को छूने की कोशिश करती थी।
जब जादू जंगलों में भटकता था और स्वतंत्र था, तब उसने कई प्राणियों को जन्म दिया था। ऐसे प्राणी जंगलों में किन्ही खास जगहों के रक्षक बन कर रहते थे। और कई ऐसे सामान्य लोग थे जो देवताओं की बराबरी करना चाहते थे – क्योंकि जिन लोगों को पता होता है कि उन्हें किसी दिन मरना है, वे अमर लोगों में शामिल होने की इच्छा रखते ही हैं। एसियोना का जन्म चट्टानों, पानी और आसमान से गिरती बर्फ़