Discover millions of ebooks, audiobooks, and so much more with a free trial

Only $11.99/month after trial. Cancel anytime.

द ग्रेट गैट्सबी
द ग्रेट गैट्सबी
द ग्रेट गैट्सबी
Ebook61 pages27 minutes

द ग्रेट गैट्सबी

Rating: 0 out of 5 stars

()

Read preview

About this ebook

द ग्रेट गैट्सबी
कॉपीराइट
तालिका
परिचय
भाग एक
भाग दो
भाग तीन
भाग चार
भाग पांच
भाग छह
भाग सात
भाग आठ
भाग नौ
जैज़ एज के समय के न्यूयॉर्क की पृष्टभूमि में लिखा, उपन्यास जे गैट्सबी, एक स्व-निर्मित करोड़पति, की दुखद कहानी बयान करता है; वो अपनी युवावस्था में एक अमीर खूबसूरत लड़की डेज़ी से प्यार करता था लेकिन परिस्थितियां उनको अलग कर देने में सफल हो गयी थी; गैट्सबी उस लड़की को खोजकर फिर से उसको पाने के लिए क्या क्या प्रयास करता है इसके इर्द गिर्द घूमती है।

Languageहिन्दी
PublisherRaja Sharma
Release dateSep 6, 2022
ISBN9781005995782
द ग्रेट गैट्सबी

Related to द ग्रेट गैट्सबी

Titles in the series (100)

View More

Related ebooks

Reviews for द ग्रेट गैट्सबी

Rating: 0 out of 5 stars
0 ratings

0 ratings0 reviews

What did you think?

Tap to rate

Review must be at least 10 words

    Book preview

    द ग्रेट गैट्सबी - Rajkumar Sharma

    पूरा सारांश

    भाग एक

    निक कैरवे कहानी के कथाकार है। वह मिनेसोटा का एक युवक है।

    कहानी की शुरुआत में, वह खुद पर टिप्पणी करता है और अपने पिता की शिक्षा के बारे में बताना शुरू करता है।

    उसके पिता उससे कहते थे कि दूसरों की आलोचना करने से पहले निक को यह समझ लेना चाहिए कि दूसरे लोगों के पास वे सभी सुविधाएं नहीं हैं जो निक के पास हैं।

    निक के पिता का कहना था कि निक को हमेशा अपना फैसला सुरक्षित रखना चाहिए।

    उपन्यास में निक को अत्यधिक नैतिक और अत्यंत धैर्यवान व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

    कहानी के प्रारंभ में वो कहानी के शीर्षक पात्र 'गैट्सबी' के बारे में अपने विचार रखता है; वह कहता है कि गैट्सबी के जीवन में वे सभी चीजें हैं जो उसे पसंद नहीं थी वह अंततः गैट्सबी को उन सभी नकारात्मक पहलुओं से मुक्त कर देता है, और घोषणा करता है कि गैट्सबी वास्तव में महान व्यक्ति था और उसका व्यक्तित्व भव्य था।

    मुख्य कहानी शुरू होती है:

    निक वर्ष 1922 में लॉन्ग आइलैंड पर वेस्ट एग नाम की जगह में रहने के लिए आता हैं। वह शेयर बाज़ार का व्यवसाय सीखने के लिए न्यूयॉर्क शहर आया हैं। वेस्ट एग में नए अमीर बने लोग लोग रहते हैं।

    दूसरी ओर, स्थापित अमीर और रूढ़िवादी, कुलीन लोग ईस्ट एग नाम की जगह में रहते हैं।

    चूंकि वेस्ट एग में रहने वाले लोगों ने हाल ही में अपनी संपत्ति अर्जित की है, इसलिए भव्य पार्टियों, विलासितापूर्ण कारों आदि के रूप में उनके धन का प्रदर्शन काफी आम है।

    निक एक बहुत ही मामूली घर में रहता है लेकिन उसके घर के बगल में गैट्सबी नाम के एक रहस्यमय व्यक्ति से संबंधित एक भव्य गॉथिक शैली में बनी हवेली है।

    वेस्ट एग में रहने वाले अधिकांश लोगों के बहुत सीमित सामाजिक संबंध हैं क्योंकि वे स्थापित सामाजिक पृष्ठभूमि से नहीं आते हैं, दूसरी ओर, निक ने येल विश्वविद्यालयसे स्नातक की डिग्री पास की है और ईस्ट एग नाम की स्थापित पुराने अमीरों की जगह पर भी उसके कई खानदानी अमीर लोगों से संबंध हैं।

    निक की चचेरी बहन डेज़ी और उसके पति टॉम ईस्ट एग में रहते हैं।

    एक शाम, निक उनके साथ डिनर करने के लिए ईस्ट एग तक गाड़ी ड्राइव करता है।

    डेज़ी के पति टॉम बुकानन

    Enjoying the preview?
    Page 1 of 1