सोडली महाकाव्य-अफ्रीका की रेत
5/5
()
About this ebook
प्रस्तुत कवि बहुत सौभाग्यशाली है कि माँ शारदा की असीम कृपा से उसे गुरु पद रज सिर धारण कर साहित्य की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। कवि के अन्तःकरण से ध्वनि स्फुटित हुई कि हिन्दी साहित्य की एक नई विधा का सृजन किया जाये, और वह नव विधा ‘सोडली’ के रूप में सुधी पाठकों व विद्वान भाषाकारों के सम्मुख रखना, अपार हर्ष का विषय है।
सर्व प्रथम इस नई विधा का परिचय कराना उचित रहेगा। कुण्डली के समान सोडली भी छह पंक्तियों की पद्य है। कुण्डली और सोडली में भिन्नता, जिससे से काव्य सौदर्य में बढोत्तरी हुई है, मात्र यह है कि दोहा के उपरान्त रौला के स्थान पर दो सोरठे हैं। सोडली के दूसरे सोरठे का प्रारम्भ कवि के उपनाम से किया गया है। सोरठे की परिभाषा के अनुसार प्रथम चरण का तुकान्त मिलान तीसरे चरण से होता है, किन्तु सोडली में समाहित सोरठों में दूसरे चरण का तुकान्त मिलान चौथे चरण से भी किया गया है। सोडली का प्रारम्भ दोहे से किया गया है, आदि और समापन समान शब्द या शब्द-युग्म से ही होता है। दोहे के अन्तिम चरण की पुनरावृत्ति प्रथम सोरठा के प्रथम चरण में की गई है।
कुण्डली और सोडली में समानता एवं भिन्नता को निम्नलिखित उदाहरणों से भी समझा जा सकता है-
कुण्डलीः-
पायगा ना यों ही मिला कुण्डलियों के तार।
पहले दोहा आयगा पुनि रौला की धार।।
पुनि रौला की धार आदि से अन्त मिलाना,
छह पंक्ती में ही पूरा मतलब समझाना।
महारथी दोहा का अन्तिम चरण गायगा,
रौला का वो प्रथम कुण्डली मिला पायगा।।कुण्डली।।
सोडलीः-
सोडलियां लिखना कठिन नहीं बहुत आसान।
रौला में दो सोरठा रखें काफिया ध्यान।।
रखें काफिया ध्यान, कुण्डली एक बनाओ।
मिलता पूरा मान, जहाँ जी चाहे गाओ।।
महारथी यह लीक, प्रथम सीखो कुण्डलियां।
करो काफिया ठीक, बने सुन्दर सोडलियां।।सोडली।।
जहाँ तक इस ग्रन्थ में कवि की भाषा का प्रश्न है, प्रायः खड़ी बोली का उपयोग किया गया है लेकिन चूंकि आवास, समाज एवं पर्यावरण का प्रभाव कवि की भाषा पर स्वाभाविक रूप से पड़ता है सो ब्रजभाषा की उपस्थिति भी बृहद रूप से पद्य में समाहित है। काव्य सौन्दर्य को बनाए रखने के लिए अन्य भाषाओं जैसे उर्दू, अंग्रेजी, अरबी या टिग्रीनिया आदि के शब्द भी नैसर्गिक रूप से यदा-कदा जुड़ गये हैं। शुद्ध भाषा रचनाकारों से इस नादानी के लिए क्षमा प्रार्थित है।
प्रस्तुत ग्रन्थ में कवि ने अपनी भावनाओं की चित्रकारिता प्रस्तुत करने का प्रयत्न किया है। सोडलियों का प्रत्येक प्रसंग कवि की कल्पना मात्र है, तथापि कोई प्रसंग जाने या अनजाने किसी वास्तविकता से मेल खा जाता है तो वह महज एक संयोग मात्र ही है। किसी व्यक्ति, समाज या संस्था को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आहत करना कवि का कदापि अंश मात्र भी उद्देश्य नहीं है। फिर भी यदि कोई आहत होता है तो कवि सहृदय क्षमा प्रार्थी है।
Related to सोडली महाकाव्य-अफ्रीका की रेत
Related ebooks
Dishayein Gaa Uthi Hein Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकाव्यादर्श (काव्य संग्रह) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsतेरी धड़कन मेरे गीत Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsसन्नाटा कुछ कहता है (गीत, नवगीत संग्रह) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsहृदय की देह पर Rating: 5 out of 5 stars5/5कविता की नदिया बहे Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsइक मधुशाला और Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsमन के बोल - भाग - 1: मेरी कविताएं Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsचयनिका Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsMujhe Chalte Jaana Hai... Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsवह झील जहां सपनों की छाया होती थी Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsअनादि Rating: 5 out of 5 stars5/5गीत-गुंजन: बाल काव्य-संग्रह Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsबृंदा (एक भाव कलम से) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकर्म भाव: AN INTRODUCTION TO THE WORLD OF THE WORLD, #1 Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsआँसू छलक पड़े: काव्य पथ पर 2 Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsनील नभ के छोर Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsबिक रही हैं बेटियाँ Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsमैं जब-जब देखता हूँ चाँद को।: कि इन आँखों में मैंने, चाँद को अपने बसाया है। Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsउद्घोष Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsआरजू Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsदेवी दोहावली Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsकाव्य-सुधा: कविता संग्रह Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsमन के संदेश Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsमुट्ठी में सूरज (काव्य संग्रह) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsचाँदनी की रातों में Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsमैंने कहा था Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsसत्यार्थ Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsMushahida Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsमधु अँजुरी (काव्य संग्रह) Rating: 0 out of 5 stars0 ratings
Related categories
Reviews for सोडली महाकाव्य-अफ्रीका की रेत
1 rating0 reviews