Discover millions of ebooks, audiobooks, and so much more with a free trial

Only $11.99/month after trial. Cancel anytime.

महान लेखक श्रंखला 12: जॉर्ज ऑरवेल
महान लेखक श्रंखला 12: जॉर्ज ऑरवेल
महान लेखक श्रंखला 12: जॉर्ज ऑरवेल
Ebook61 pages33 minutes

महान लेखक श्रंखला 12: जॉर्ज ऑरवेल

Rating: 0 out of 5 stars

()

Read preview

About this ebook

जॉर्ज ऑरवेल वास्तव में एरिक आर्थर ब्लेर का लिखने का नाम था। एरिक आर्थर ने जॉर्ज ऑरवेल के नाम से अंग्रेज़ी साहित्य को अभूतपूर्व योगदान प्रदान किया है।

उनका जन्म २५ जून १९०३ को ब्रिटिश इंडिया में बिहार राज्य के मोतिहारी नाम के शहर में हुआ था। वो एक महान अंग्रेज़ी उपन्यासकार, निबंधकार, पत्रकार, और समीक्षक थे। उनकी रचनाओं में चमकदार गद्य, सामाजिक अन्याय, एकतंत्रवाद का विरोद, और प्रजातंत्र जैसे विषयों को मुख्य कथानक की पृष्ठभूमि में रखा पाया जाता है। वो सामाजिक अन्याय को साधारण जनता तक अपनी रचनाओं से पहुंचाने का प्रयास करते थे।

ऑरवेल को २०वी शताब्दी के सबसे प्रभावशाली लेखकों में स्थान दिया जाता है, और वो अपनी पीढी की अंग्रेज़ी संस्कृति को साहित्य में प्रस्तुत करने वाले सबसे अग्रणी व्यक्तियों में से एक थे। वो कथा लेखन, उपन्यास लेखन के साथ साथ साहित्यिक समालोचना, कविता, और समाचार पत्रों में भी लेख लिखा करते थे।

उनको उनके द्वारा लिखे गये विश्व प्रसिद्ध डिस्टोपियन उपन्यास "नाइनटीन एटी-फोर" के लिये पूरी दुनिया में जाना जाता है। उनका यह उपन्यास १९४९ में प्रकाशित हुआ था। उनका रूपक उपन्यास "ऐनिमल फार्म" विश्व भर के लगभग सभी विद्यालयों में पढ़ाया जाता है। यह उपन्यास १९४५ में प्रकाशित हुआ था।

महान लेखक श्रंखला 12: जॉर्ज ऑरवेल
Copyright
परिचय
बाल्यकाल और प्रारम्भिक वर्ष
बर्मा में पुलिस की नौकरी
लंडन और पैरिस
इंग्लेंड वापसी
शिक्षक के रूप में
हैंपस्टीड में बिताया समय
द रोड टू विगन पियर
स्पेन का ग्रह युद्ध
आराम और स्वास्थ्य लाभ
द्वितीय विश्व युद्ध और "एनीमल फार्म"
"ऐनिमल फार्म" की सफलता के बाद
अंतिम महीने और मृत्यु
प्रमुख रचनायें

Languageहिन्दी
PublisherRaja Sharma
Release dateNov 14, 2014
ISBN9781311976024
महान लेखक श्रंखला 12: जॉर्ज ऑरवेल
Author

Students' Academy

Easy study guides for the students of English literature.

Related authors

Related to महान लेखक श्रंखला 12

Related ebooks

Reviews for महान लेखक श्रंखला 12

Rating: 0 out of 5 stars
0 ratings

0 ratings0 reviews

What did you think?

Tap to rate

Review must be at least 10 words

    Book preview

    महान लेखक श्रंखला 12 - Students' Academy

    महान लेखक श्रंखला 12: जॉर्ज ऑरवेल

    Copyright

    महान लेखक श्रंखला 12: जॉर्ज ऑरवेल

    College Guide World

    Copyright@2014 College Guide World

    Smashwords Edition

    All rights reserved

    परिचय

    जॉर्ज ऑरवेल वास्तव में एरिक आर्थर ब्लेर का लिखने का नाम था। एरिक आर्थर ने जॉर्ज ऑरवेल के नाम से अंग्रेज़ी साहित्य को अभूतपूर्व योगदान प्रदान किया है।

    उनका जन्म २५ जून १९०३ को ब्रिटिश इंडिया में बिहार राज्य के मोतिहारी नाम के शहर में हुआ था। वो एक महान अंग्रेज़ी उपन्यासकार, निबंधकार, पत्रकार, और समीक्षक थे। उनकी रचनाओं में चमकदार गद्य, सामाजिक अन्याय, एकतंत्रवाद का विरोद, और प्रजातंत्र जैसे विषयों को मुख्य कथानक की पृष्ठभूमि में रखा पाया जाता है। वो सामाजिक अन्याय को साधारण जनता तक अपनी रचनाओं से पहुंचाने का प्रयास करते थे।

    ऑरवेल को २०वी शताब्दी के सबसे प्रभावशाली लेखकों में स्थान दिया जाता है, और वो अपनी पीढी की अंग्रेज़ी संस्कृति को साहित्य में प्रस्तुत करने वाले सबसे अग्रणी व्यक्तियों में से एक थे। वो कथा लेखन, उपन्यास लेखन के साथ साथ साहित्यिक समालोचना, कविता, और समाचार पत्रों में भी लेख लिखा करते थे।

    उनको उनके द्वारा लिखे गये विश्व प्रसिद्ध डिस्टोपियन उपन्यास नाइनटीन एटी-फोर के लिये पूरी दुनिया में जाना जाता है। उनका यह उपन्यास १९४९ में प्रकाशित हुआ था। उनका रूपक उपन्यास ऐनिमल फार्म विश्व भर के लगभग सभी विद्यालयों में पढ़ाया जाता है। यह उपन्यास १९४५ में प्रकाशित हुआ था।

    १९३८ में प्रकाशित हुई उनकी किताब होमेज़ टू कॅटलोनिया उनके स्पेन के ग्रह युद्ध के अनुभवों पर आधारित है। यह एक बहुचर्चित और बहुत अधिक पढ़ी जाने वाली पुस्तक प्रमाणित हुई।

    उनके लिखे हुआ बहुत से निबंध राजनीति, साहित्य, भाषा, और संस्कृति के बारे में हैं और उनको बहुत अधिक सराहा जाता रहा है। द टाइम पत्रिका ने जॉर्ज ऑरवेल को विश्व के ५० महान विलायती लेखकों की सूची में रखा है।

    ऑरवेल की रचनायें अभी भी लोकप्रिया और राजनीतिक संस्कृति को प्रभावित करती हैं। उनके नाम से जुड़ा शब्द ऑरवेलियन ने शब्दकोशों में स्थान पा लिया है और यह एकतन्त्रवादी और अधिकारवादी सामाजिक गतिविधियों का प्रतीक बन गया है।

    अपनी पुस्तकों के माध्यम से उन्होने अंग्रेज़ी भाषा को कोल्ड वॉर, बिग ब्रदर, थॉट पुलिस, रूम १०१, डबललिंक, और थॉटक्राइम जैसे शब्द दिये हैं और ये शब्द अब प्रचलन में भी आते है।

    बाल्यकाल और प्रारम्भिक वर्ष

    ऑरवेल के पड़दादा, चार्ल्स ब्लेयर डॉरसेट के रहने वाले थे। वो एक बहुत ही धनी ग्रामीण उच्च समाज के व्यक्ति थे। उन्होने लेडी मेरी फेन से विवाह किया। लेडी मेरी फेन वेस्ट्मरलॅंड के आठवें अर्ल थॉमस फेन

    Enjoying the preview?
    Page 1 of 1