Discover millions of ebooks, audiobooks, and so much more with a free trial

Only $11.99/month after trial. Cancel anytime.

Unavailable
चौदह मनु और विष्णु दशावतार
Unavailable
चौदह मनु और विष्णु दशावतार
Unavailable
चौदह मनु और विष्णु दशावतार
Ebook175 pages1 hour

चौदह मनु और विष्णु दशावतार

Rating: 0 out of 5 stars

()

Currently unavailable

Currently unavailable

About this ebook

हिंदू धर्म-ग्रंथों के अनुसार स्वायंभुव 'मनु' को संसार का प्रथम पुरुष और उनकी पत्नी शतरूपा को प्रथम स्त्री कहा जाता है। इन दंपती की संतानों से ही समस्त संसार व्याप्त है। मनु की संतान होने के कारण ही मनुष्य मानव कहलाए। 

स्वायंभुव मनु एवं शतरूपा की पाँच संतानें थीं — दो पुत्र प्रियव्रत एवं उत्तानपाद तथा तीन कन्याएँ आकूति, देवहूति और प्रसूति। देवहूति का विवाह प्रजापति कर्दम के साथ, आकूति का विवाह रुचि प्रजापति के साथ और प्रसूति का विवाह दक्ष प्रजापति के साथ हुआ। रुचि के आकूति से एक पुत्र उत्पन्न हुआ यज्ञ। कपिल ऋषि देवहूति की संतान थे। हिंदू पुराणों अनुसार इन्हीं तीन कन्याओं से संसार के मानवों में वृद्धि हुई।

दक्ष और प्रसूति के चौबीस कन्याएँ हुईं — श्रद्धा, लक्ष्मी, पुष्टि, धुति, तुष्टि, मेधा, क्रिया, बुद्धि, लज्जा, वपु, शांति, ऋद्धि, और कीर्ति हैं। तेरह का विवाह धर्म से और भृगु से ख्याति का, शिव से सती का, मरीचि से सम्भूति का, अंगिरा से स्मृति का, पुलस्त्य से प्रीति का पुलह से क्षमा का, कृति से सन्नति का, अत्रि से अनसूया का, वशिष्ट से ऊर्जा का, अग्नि से स्वाहा का तथा पितरों से स्वधा का विवाह किया। आगे आने वाली सृष्टि इन्हीं से विकसित हुई।

स्वायंभुव मनु ने बहुत दिनों तक पृथ्वी पर राज्य किया। उनके राज्य में प्रजा सुखी और संपन्न थी। इन्हीं ने 'मनु स्मृति' की रचना की जो आज मूल रूप में नहीं मिलती।

भगवान् श्रीविष्णु हिंदू-धर्मावलंबियों के शीर्ष-पूज्य देवता हैं। उनकी महिमा का वर्णन हिंदू धार्मिक ग्रंथों में इतने विस्तार से किया गया है कि उसे लिखते-लिखते सारे समुद्रों की जल-रूपी स्याही कम पड़ जाए। ग्रंथों में श्रीविष्णु के चौबीस अवतारों का वर्णन आया है। इनमें भगवान् के दशावतार विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं, जिन्होंने संसार की भलाई के लिए स्वयं को सम्पूर्ण रूप से अर्पित कर दिया था। श्रीराम और श्रीकृष्ण भगवान् विष्णु के दो ऐसे ही मानव-अवतार हैं, जिन्होंने अपना जीवन साधारण मनुष्य की तरह जीया और मनुष्यों के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रस्तुत पुस्तक में श्रीविष्णु के प्रमुख दस अवतारों तथा चौदह मनुओं  का वर्णन  है। आशा है, पाठकों को यह पुस्तक रुचिकर और ज्ञानवर्द्धक लगेगी तथा धार्मिक प्रेरणा प्रदान करने में सहायक होगी।

Languageहिन्दी
Publishermds0
Release dateOct 8, 2022
ISBN9798215715093
Unavailable
चौदह मनु और विष्णु दशावतार

Related to चौदह मनु और विष्णु दशावतार

Related ebooks

Related articles

Reviews for चौदह मनु और विष्णु दशावतार

Rating: 0 out of 5 stars
0 ratings

0 ratings0 reviews

What did you think?

Tap to rate

Review must be at least 10 words