Discover millions of ebooks, audiobooks, and so much more with a free trial

Only $11.99/month after trial. Cancel anytime.

आरम्भ्कर्ताओं के लिए बाइबल
आरम्भ्कर्ताओं के लिए बाइबल
आरम्भ्कर्ताओं के लिए बाइबल
Ebook188 pages1 hour

आरम्भ्कर्ताओं के लिए बाइबल

Rating: 0 out of 5 stars

()

Read preview

About this ebook

युगों से लोग मार्गदर्शन और आशा के लिए बाइबिल की तरफ मुड़े हैं| यह बाइबिल अध्ययन की पुस्तक शुरुआती लोगों के लिए बाइबिल की प्रशंसा विकसित करने और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए एक नक़्शे के रूप में कार्य करती है|

बाइबिल की सभी 66 पुस्तकें विस्तार से शामिल हैं:

  • प्रत्येक पुस्तक के लेखक और उस समय की रूपरेखा जिसमें वह लिखी गई थी
  • प्रत्येक पुस्तक का मुख्य विषय
  • प्रत्येक पुस्तक के सन्देश का सारांश
  • चिंतन और आगे की खोज के लिए एक भक्ति

बाइबिल की कहानियों, भविष्यवाणियों और संदेशों में खुद को विसर्जित कर दें और ईश्वर और ईसा मसीह की विस्मयकारी शक्ति, दया और उपचार शक्ति की खोज करें| अनुग्रहकारी और प्रेरणादायक, शुरुआती लोगों के लिए बाइबिल अध्ययन पाठक को मूल बातों में वापस लाता है और इश्वर के जीवित शब्द के साथ एक सीधे सम्बन्ध का रास्ता खोलता है|

Languageहिन्दी
PublisherAP Publishing
Release dateApr 6, 2019
ISBN9781547578085
आरम्भ्कर्ताओं के लिए बाइबल

Related to आरम्भ्कर्ताओं के लिए बाइबल

Related ebooks

Reviews for आरम्भ्कर्ताओं के लिए बाइबल

Rating: 0 out of 5 stars
0 ratings

0 ratings0 reviews

What did you think?

Tap to rate

Review must be at least 10 words

    Book preview

    आरम्भ्कर्ताओं के लिए बाइबल - Brian Gugas

    आरम्भ्कर्ताओं के लिए बाइबल: शुरुआती के लिए एक बुनियादी गाइड

    ब्रायन गुगास (लेखक) द्वारा

    कॉपीराइट २०१४ ब्रायन गुगास| सर्व अधिकार सुरक्षित

    खंडन: इस पुस्तक में सामान्य जानकारी है जो लेखक के अपने ज्ञान और अनुभवों पर आधारित है। यह केवल  सामान्य संदर्भ उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई है। प्रकाशक और लेखक इसमें शामिल जानकारी के लिए किसी भी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष व्यक्तिगत दायित्व को अस्वीकार करते हैं। हालांकि लेखक और प्रकाशक ने निहित जानकारी की सटीकता और पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया है, लेकिन हम त्रुटियों, अशुद्धियों, चूक और विसंगतियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं मानते हैं।

    आरम्भ्कर्ताओं के लिए बाइबल अध्ययन गाइड

    66 किताबें शुरू करने के लिए समझाया

    ब्रायन गुगास (लेखक) द्वारा

    समर्पित:

    मेरे माता पिता के लिए

    विषय सूची

    प्रस्तावना

    बाइबल

    उत्पत्ति की पुस्तक

    निर्गमन की पुस्तक

    लैव्यवस्था की पुस्तक

    गिनती की पुस्तक

    व्यवस्थाविवरण की पुस्तक

    यहोशू की पुस्तक

    न्यायियों की पुस्तक

    रूत की पुस्तक

    1 और 2 शमूएल की पुस्तकें

    1 राजाओं की पुस्तक

    2 राजाओं की पुस्तक

    1 इतिहास की पुस्तक

    2 इतिहास की पुस्तक

    एज्रा की पुस्तक

    नहेमायाह की पुस्तक

    एस्तेर की पुस्तक

    अय्यूब की पुस्तक

    भजन संहिता

    नीतिवचन की पुस्तक

    सभोपदेशक की पुस्तक

    श्रेष्ठगीत की पुस्तक

    यशायाह की पुस्तक

    यिर्मयाह की पुस्तक

    विलापगीत की पुस्तक

    यहेजकेल की पुस्तक

    दानिय्येल की पुस्तक

    होशे की पुस्तक

    योएल की पुस्तक

    आमोस की पुस्तक

    ओबद्याह की पुस्तक

    योना की पुस्तक

    मीका की पुस्तक

    नहूम की पुस्तक

    हबक्कूक की पुस्तक

    सपन्याह की पुस्तक

    हाग्गै की पुस्तक

    जकर्याह की पुस्तक

    मलाकी की पुस्तक

    मत्ती की पुस्तक

    मरकुस की पुस्तक

    लूका की पुस्तक

    यूहन्ना की पुस्तक

    प्रेरितों की पुस्तक

    रोमियों की पुस्तक

    1 कुरिन्थियों की पुस्तक

    2 कुरिन्थियों की पुस्तक

    गलातियों की पुस्तक

    इफिसियों की पुस्तक

    फिलिप्पियों की पुस्तक

    कुलुस्सियों की पुस्तक

    1 थिस्सलुनिकियों की पुस्तक

    2 थिस्सलुनीकियों की पुस्तक

    1 तीमुथियुस की पुस्तक

    2 तीमुथियुस की पुस्तक

    तीतुस की पुस्तक

    फिलेमोन की पुस्तक

    इब्रानियों की पुस्तक

    याकूब की पुस्तक

    1 पतरस की पुस्तक

    2 पतरस की पुस्तक

    1 यूहन्ना की पुस्तक

    2 यूहन्ना की पुस्तक

    3 यूहन्ना की पुस्तक

    यहूदा की पुस्तक

    प्रकाशित वाक्य की पुस्तक

    प्रस्तावना

    मैंने ईश्वर के साथ अपने रिश्ते का जश्न मनाने के लिए इस पुस्तक को लिखा है|

    जीवन की तरह ही, इस रिश्ते में भी इतने वर्षों में उतार-चढ़ाव रहे है। जैसा कि बाइबल हमें बताती है, ईश्वर जानते हैं कि हम निष्कलंक नहीं हैं। वह जानते हैं कि हम कुछ चीजें सही से समझ पाएंगे, और हम कभी-कभी ठोकर भी खायेंगे|

    मैं एक ईश्वर में विश्वास रखने वाले  परमेश्वर-प्रेमी परिवार में पला-बढ़ा था| हम हर रविवार को एक परिवार के रूप में चर्च जाते थे| मेरे माता-पिता गिरजे की गायक मंडली (चर्च कोयर) में गाते थे और मेरी मां रविवार स्कूल में पढ़ाती थीं। मेरी सबसे पुरानी यादों में से एक हमारे गिरजे के क्रिसमस पेजेंट में एक चरवाहे की वेश-भूषा के लिए अपने पिता का पुराना तौलिया बांधना रहा है|

    जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ, मैंने किशोरों की तरह हर चीज़ पे सवाल करना शुरू कर दिया। जब मैंने बारहवीं कक्षा पास की और एक वयस्क के रूप में निर्णय लेने की कोशिश करने लगा, उन सवालों ने मेरे मन में अपने जीवन के लिए ईश्वर की योजना के बारे में संदेह पैदा कर दिए।

    उन कठिन वर्षों में, ईश्वर ने मुझे कभी नीचे नहीं जाने दिया| मेरे प्रश्न मुझे हमेशा बाइबल की ओर वापस ले गए, और जब मैंने खुले दिमाग और सीखने की इच्छा के साथ सभी पुस्तकों की सबसे बड़ी किताबों से संपर्क किया, तो मैं हमेशा अपनी जांच के प्रति और बुद्धिशाली होता गया।

    ऐसा नहीं है कि जब भी मैं ईश्वर की बुद्धि के लिए बाइबल की ओर मुड़ा मुझे हमेशा वो उत्तर मिले जिनकी मैं खोज कर रहा था| लेकिन मुझे सत्य मिल गया था|

    इस पुस्तक में, मैंने एक नौसिखिए के दिमाग के साथ बाइबल का अध्ययन करते हुए मैंने जो भी सीखा है वह बताया है| जब आप अपनी सभी पूर्वधारणाओं से मन को स्पष्ट कर सीधे परमेश्वर के जीवित वचन में जाएंगे, और यदि आप धीरज रखेंगे तो आगे का मार्ग आप के लिए स्पष्ट हो जाएगा|

    मैं कामना करता हूँ कि बाइबल के अध्ययन से जो शांति और मार्गदर्शन मुझे मिला है वह आपको भी मिले|

    ईश्वर आपको बहुत आशीर्वाद दे।

    - ब्रायन गुगास

    बाइबल

    बाइबल ईश्वर द्वारा प्रेरित पुस्तक है, जिसमें कई कहानियां, भविष्यवाणियां, और संदेश हैं। यद्यपि बाइबल हजारों साल पुरानी है, फिर भी यह हर साल बिकने वाली सबसे लोकप्रिय पुस्तक है। बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि बाइबल पुरानी है या बदलते समय से इसकी प्रगति नहीं हुई है; लेकिन, बाइबल बार-बार यह साबित कर चुकी है कि यह समय की कसौटी पर खरी उतरी है।

    हर दिन लाखों लोग आशा, आश्वासन, वादों और जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन हेतु शास्त्रों की ओर देखते हैं। बाइबल कभी भी खोखली नहीं रही, और यह कई लोगों के लिए एक प्रेरणा शक्ति रही है, ताकि वे मजबूत और केंद्रित रहें। बाइबल एक प्रकार से जीवन जीने के तरीके का खाका है, लेकिन, जैसा कि शास्त्रों में देखा गया है, हर कोई विफल होता है, और हम सभी ईश्वर की इच्छा और योजना से कम पड़ने के लिए कुख्यात हैं। लेकिन निश्चित रूप से, ईश्वर जानते थे कि हम ऐसा करेंगे|

    बाइबल को दो भागों में विभाजित किया गया है, पुराने नियम और नए नियम और दोनों ही अतिविशिष्ट हैं। पुराने नियम समय की शुरुआत, ईश्वर की सृष्टि, और मानव जाति से कितना प्यार करता है, का एक विवरण देता है। हालांकि, पुराने नियम ने पाप और ईश्वर से हमारी अलग होने के परिणामस्वरूप ईश्वर के क्रोध को भी दर्शाया है। ईश्वर अपने लोगों से अलग नहीं होना चाहते थे; वह इस खाई को भरना चाहते थे, और यही वजह है कि उन्होंने हमारे लिए उद्धारकर्ता को भेजा| यद्यपि उद्धारकर्ता के बारे में पुराने नियम भर में भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन नया नियम तक पैदा नहीं हुआ था|

    पुराने नियम कानून है, और नया नियम है नया वचन, यीशु मसीह| पुराने नियम के दौरान, हम इस्राएलियों और अन्य जातियों को इश्वर और उनकी आज्ञा पालन के लिए लगातार संघर्ष करते देखते हैं। लोग भटकते रहते हैं और अपना मन का काम करते हैं, वे ईश्वर की आज्ञा की अवहेलना करते हैं, और मूर्तियों की पूजा करते हैं। पुराने नियम के दौरान ईश्वर के कानून का पालन करने का संघर्ष एक अविरत विषय रहा है। यह कानून ईश्वर द्वारा दिया इस जानकारी के साथ दिया गया था, कि यह लोगों द्वारा नहीं रखा जा सकता है|

    पाप और ईश्वर की अवहेलना करने के कारण ही हम अपने निर्माता से अलग हुए हैं, और, ईश्वर इस अंतर को भरना चाहता है। नए नियम में हम देखते हैं कैसे परमेश्वर की परिपूर्ण योजना तैयार होती है, और उम्मीद बहाल की जाती है। मसीह, पृथ्वी का उद्धारकर्ता आते हैं, जो लोगों को अपने पापों से बचाएंगे। भविष्यवाणी के अनुसार, वह बेतलेहेम में पैदा हुए, क्रूस पर चढ़ाए गए, और पुनर्जीवित हुए ताकि मनुष्यों का उद्धार बहाल हो सके।

    बाइबल एक गाइड है जो बताती है कि ईसाइयों को कैसे  अपने जीवन जीना चाहिए, और यह ये समझने का  उपकरण भी है कि हम यह अपनी ताकत से नहीं कर सकते - हमें मदद, आशा और उद्धारकर्ता की ज़रूरत है, और यह उद्धारकर्ता यीशु मसीह है|

    जैसा कि आप इस पुस्तक के माध्यम से पढ़ते हैं, आप देखेंगे कि कैसे बाइबल की प्रत्येक पुस्तक अद्वितीय है, और यह भी कि कैसे वे सभी एक साथ जुड़ती हैं। निर्माण से, आसन्न अंत समय तक,

    Enjoying the preview?
    Page 1 of 1