Discover millions of ebooks, audiobooks, and so much more with a free trial

Only $11.99/month after trial. Cancel anytime.

प्यार, गुनाह और ज़िंदगी - चैप्टर 3
प्यार, गुनाह और ज़िंदगी - चैप्टर 3
प्यार, गुनाह और ज़िंदगी - चैप्टर 3
Ebook69 pages1 hour

प्यार, गुनाह और ज़िंदगी - चैप्टर 3

Rating: 0 out of 5 stars

()

Read preview

About this ebook

टीवी2 ईस्ट जूटलैंड की पत्रकार ऐनी लारसन, सिल्कबोर्ग के एक ऑफ़िसर का केस कवर कर रही है, जिसकी हत्या उसके घर के सामने कार से कुचलकर की गई थी और माना जा रहा था कि यह हत्या उसके ऑफिस के किसी साथी ने ही की थी। आग वाले केस में ऐनी की गंभीर रूप से दिलचस्पी हो गई, जिसकी जोहान गुप्त तरीके से जाँच कर रहा था। उसने उस केस की बारीकी से जाँच शुरू कर दी। जोहान बोये उस केस में इतनी दिलचस्पी क्यों ले रहा था? वह इस बात को पूरी तरह क्यों नहीं मान पाया कि यह बस एक गैस लीक हो जाने की दुर्घटना थी?
Languageहिन्दी
PublisherSAGA Egmont
Release dateNov 21, 2019
ISBN9788726230055
प्यार, गुनाह और ज़िंदगी - चैप्टर 3

Read more from – इंगर गैमलगार्ड मैडसन

Related to प्यार, गुनाह और ज़िंदगी - चैप्टर 3

Reviews for प्यार, गुनाह और ज़िंदगी - चैप्टर 3

Rating: 0 out of 5 stars
0 ratings

0 ratings0 reviews

What did you think?

Tap to rate

Review must be at least 10 words

    Book preview

    प्यार, गुनाह और ज़िंदगी - चैप्टर 3 - – इंगर गैमलगार्ड मैडसन

    purchaser.

    प्यार, गुनाह और ज़िंदगी

    चैप्टर 3

    ऐनी   लारसन   मीटिंग   रूम   में   कॉफ़ी   का   कप   लाते   वक्त   उसकी   गरमाहट   का   मज़ा   ले   रही   थी।   उसने   कप   मेज़   पर   रख   दिया।   रात   को   काफ़ी   ज़्यादा   ठंड   पड़ी   थी   और   तेज़   हवा   भी   चली   थी।   टीवी   ईस्ट   जूटलैंड   की   न्यूज़   डेस्क   तक   आने   के   रास्ते   में   वह   अपनी   कार   में   बैठी-बैठी   जम   रही   थी।

    गुड   मॉर्निंग।   बाप   रे, बहुत   ठंड   है! जल्दी   से   मौसम   अच्छा   हो! उसने   मेज़   के   चारों   ओर   बैठे   अपने   ऑफ़िस   के   साथियों   को   हलो   बोला   और   होस्ट , जाइट   थॉमसन   के   बगल   में   अपनी   जगह   पर   बैठने   से   पहले   उसके   शरीर   में   कँपकँपी   दौड़   गई। मेरी   उँगलियाँ   जमकर   एकदम   कड़क   हो   गई   हैं, उसने   कहा।

    तुम्हा री   कार   में   हीटर   नहीं   है? फ़ोटोग्राफ़र   ने   पूछा।   सब   लोग   उसे   फ़्लैश   कहकर   बुलाते   थे   क्योंकि   उसका   नाम   माइकल   फ़्लैशर   था।   यह   कहते   वक्त   उसकी   आँखों   में   एक   चमक   थी।

    वह   खराब   है।

    नयी   कार   खरीदने   का   वक्त   आ   गया   है, है   न? वह   थोड़ी   जंग   खा ई   भी   लगती   है, तुम्हारी   पुरानी-

    लाडा, जाइट   के   वाक्य   को   ऐनी   ने   तुरंत   खत्म   किया, इससे   पहले   कि   वह   उसकी   कार   को   किसी   और   विशेषण   से   नवाज़ती ।

    वैसे   भी   तुम्हारी   कार   को   गरम   करने   के   लिए   इस   छोटी-सी   यात्रा   की   जगह   ज़्यादा   टाइम   चाहिए   होता, दूसरी   साथी   नोआ   मैरी   ने   हँसकर   कहा।

    उसे   खेल-कूद   में   बहुत   ज़्यादा   दिलचस्पी   थी   और   आम   तौर   पर   वह   रोज़   की   खेल-कूद   की   खबरें   ही   कवर   करती   थी।   वह   हमेशा   बाइक   चलाती   थी, मौसम   चाहे   जैसा   भी   हो ।   हालाँकि, वह   बहुत   दूर   हैल्डम   में   रहती   थी।   गर्मियों   के   दौरान, कई   बार   वह   दौड़   लगा कर   भी   ऑफ़िस   आ   जा ती   थी।

    रैंडर्स   रोड   से   सीधा   रास्ता   है, उसने   बताया   था, लेकिन   यह   लगभग   18 किलोमीटर   लंबा   था   और   ऐनी   जितना   ड्राइव   करके   आती   थी, उसके   दोगुने   से   भी   ज़्यादा।   मगर   जब   आप   मैराथन   और   ट्राइथलॉन   दौड़   चुके   हों, तब   आपको   यह   टहलने   जैसा   ही   लगता   है।

    गुड   मॉर्निंग, न्यूज़   मैनेजर   ने   कहा।   वह   भी   अपना   कप   लेकर   आ   गया   था।   न्यूज़   टीम   के   सबसे   ज़्यादा   कॉफ़ी   पीने   वाले   शख्स   ने   पक्का-चाय   पीनी   शुरू   कर   दी   थी – उसकी   बीवी   का   आइडिया   होगा, ऐनी   ने   अंदाज़ा   लगाया – और   न्यूज़   मैनेजर   के   आसपास   पुदीने   की   खुशनुमा   खुशबू   फैल   चुकी   थी ।

    मेरे   ख़याल   से   तुम   सबने   कल   रात   को   सिल्कबोर्ग   में   हुई   पुलिसवाले   की   दर्दनाक   हत्या   के   बारे   में   सुना   होगा, उसने   यह   कहते   हुए   अपना   अखबार   मेज़   पर   रख   दिया।

    " तो   यह   एक   हत्या   है ?" जाइट   ने   पूछा   और   अखबार   अपनी   ओर   खींच   लिया।

    अगर   आप   यह   देखने   के   लिए   वापस   आते   हैं   कि   वह   आदमी   मरा   है   कि   नहीं   जिसे   आपने   कार   से   टक्कर   मारी   थी, तो   मैं   इसे   हत्या   ही   कहूँगा। फ़्लैश   ने   नाश्ते   के   रोल   और   मक्खन   खाते   हुए   कहा।

    न्यूज़ मैनेजर ने सहमति में सिर हिलाया।

    बिल्कुल   ठीक! उसने   ऐनी   की   ओर   देखा । यह   केस   तुम   देखोगी।

    ऐनी ने उत्सुकता से सिर हिलाया।

    " जहाँ   यह   वारदात   हुई   थी, उसके   पास   के   ही   एक   गैस

    Enjoying the preview?
    Page 1 of 1