7 min listen
भरत राम का प्रेम
ratings:
Length:
7 minutes
Released:
Jan 10, 2023
Format:
Podcast episode
Description
आख़िर वह दिन आ ही गया जिसके लिए भरत ने जी-तोड़ मेहनत करी थी। भरत को राम मिल गए थे। इतने दिनों से वह इस विचार में विवश थे कि वह राम के अपराधी थे और उनकी वजह से राम को वनवास मिला था। इस लिए भरत राम को देखते ही उनके पैरों में गिर गए। पर राम ने अपने छोटे भाई को उठाकर गले से लगाया और एक छोटे बच्चे की तरह उन्हें गोद में बिठाया। वह भरत के लिए खुश थे क्योंकि उन्होंने समझा की पिता दशरथ ने भरत को अब अयोध्या का राजा बना दिया है। राम ने बड़े प्रेम और सम्मान से भारत से उनका हाल पुछा। आइए सुनतें हैं राम और भरत का संवाद रामायण आज के लिए के इस episode में।
Released:
Jan 10, 2023
Format:
Podcast episode
Titles in the series (100)
दशरथ ने अश्वमेध यज्ञ क्यों करवाया?: दशरथ एक बहुत ही समृद्ध राजा थे पर उन्हें कोई पुत्र नहीं था। उन दिनों एक राजा की ज़िम्मेदारी होती थी की वह अपने वंश को आगे बढ़ने के लिए पुत्र पैदा करें। बहुत सोच विचार के बाद, राजा दशरथ ने अपने सारथि सुमंत्र की सलाह मांगी। जवाब में सुमंत्र ने उन्हें ऋषि ऋष्यश्रृंगा की कहानी सुनाई, जिसे सुनकर राजा दशरथ को यक़ीन हो गया कि ऋषि ऋष्यश्रृंग ही उनकी मदत कर सकतें हैं। पर कैसे? और क्या ऋष्यश्रृंग का अस्तित्व हमारे आज के भारत में मौजूद है? आइए जानते हैं इस episode में। by Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal